Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
ब्रा के निशानों से छुटकारा पाने के तरीके
ब्रा में लगा इलास्टिक और स्पंज हमारी त्वचा पर भद्दे निशान छोड देता है। यदि ब्रा को पहनने पर आपको घुटन या असुविधा महसूस होती है तो आपको अपने ब्रा को बदलने के बारे में सोचना चाहिए।
ब्रा में लगा इलास्टिक और स्पंज हमारी त्वचा पर भद्दे निशान छोड देता है। यदि ब्रा को पहनने पर आपको घुटन या असुविधा महसूस होती है तो आपको अपने ब्रा को बदलने के बारे में सोचना चाहिए।
एक सही ब्रा आपको आरामदायक महसूस कराता है। ऐसे ब्रा को पहने पर आपको जकड़न या निशानों का सामना नहीं करना पडता।
यदि आपने नासमझी में अपने लिए एक गलत ब्रा का चयन कर लिया है और अब उससे होने वाली समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए सुझावों को आज़माएं।

1 स्ट्रैप को ढीला करें
ब्रा की स्ट्रैप इलास्टिक की बनी होती हैं। इन्हें आवश्यकता अनुसार ढीला करें ताकि ये आपकी त्वचा पर कोई निशान ना छोड सकें। यह ब्रा के निशानों से छुटकारा पाने का सरल तरीका है।

2 पेट्रोलियम जेली लगाएं
पेट्रोलियम जेली आपकी त्वचा को मुलायम बनाती है। इसे शरीर के उस हिस्से पर लगाएं जहां इलास्टिक आपको अधिक तंग महसूस होता है। पेट्रोलियम जेली त्वचा की नमी बनाए रखती है तथा आपकी त्वचा पर रैश्स भी नहीं होते।

3 छाती की स्क्रबिंग करें
रैश्स के कारण आपकी त्वचा काली पड सकती है। छाती पर ऐसे दाग भद्दे नज़र आते हैं। इन से छुटकारा पाने के लिए किसी स्क्रब से अपनी छाती की स्क्रबिंग करें। स्क्रब आपकी छाती पर जमे डेड स्किन को आसानी से निकाल देता है।

4 मोइस्चराइज़ करें
स्क्रबिंग के बाद अपनी त्वचा पर मोइस्चराइज़र लगाएं। मोइस्चराइज़र आपकी त्वचा को मुलायम बनाता है। ऐसे करके आप रैश्स को होने से रोकते हैं।

5 एलोवेरा
एलोवेरा की ठंडक आपको ब्रा से होने वाली जलन या चुभन से राहत दिलाएगी। रात में सोते वक्त अपनी त्वचा पर एलोवेरा लगाएं और सुबह तक इसकी ठंडक आपना जादू बिखेर चुकी होगी।

6 आइस पैक
तंग ब्रा से शरीर के ऊपरी हिस्से में जकड़न महसूस हो सकती है। ये रबड के बने इलास्टिक आपकी नसों को ऐसे कसते हैं जैसे आपके शरीर को किसी रस्सी से बांध दिया हो। आइस पैक ही हिट थैरपी अकड़न व पीडा से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगी।

7 हल्दी
कई घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल होने वाली हल्दी को रैश्स से छुटकारा पाने के लिए आज़माया जा सकता है। हल्दी का लेप आपकी त्वचा को गौरा करने का काम करेंगा।



Click it and Unblock the Notifications
