Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
पैरों की टैनिंग मिटाने के लिये लगाएं ये 7 नेचुलर ब्लीच
गर्मियों में ना केवल चेहरे पर ही टैनिंग होती है बल्कि पैरों पर भी टैनिंग हो जाती है। पैरों की टैनिंग पर ज्यादातर कोई ध्यान नहीं देता मगर पैर अगर काले हैं तो ये देखने में बेहद बदसूरत लगते हैं।
पैरों से टैनिंग हटोन के लिये उस पर ब्लीच करना काफी उपयोगी होगा। मगर ब्लीच कोई बाजारू नहीं, बल्कि प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार किया हुआ ब्लीच, जो पैरों को कुछ ही दिनों में गोरा बना देगा।
आज हम आपको सात नेचुरल ब्लीच बनाना सिखाएंगे, जिसे पैरों पर बस 15 मिनट के लिये लगाना होगा और आपके पैर एकदम गोरे बन जाएंगे। इसके अलावा आपको फुट ब्रश से अपने पैरों को रगड़ कर साफ भी करना होगा, जिससे डेड स्किन निकल जाए और गोरी त्वचा ऊपर आ जाए।

टमाटर
टमाटर को आधा काट कर निचोड़ लें और उसके रस को निकाल लें। फिर टमाटर को पैरों में रगड़ें। आप चाहें तो उसके जूस को भी पैरों में लगा सकती हैं। 15 मिनट के बाद पैरों को गुलाजल से धोएं। इस विधि को दुबारा दो दिनों के बाद करें।

आलू
आलू को छील कर मिक्सी में मिला लें फिर उसके पेस्ट को पैरों में लगाएं। 15 मिनट के बाद पैरों को गरम पानी से धो लें। इस विधि को 3 दिनों के बाद फिर से करें।

हल्दी
हल्दी और दूध का पेस्ट पैरों में लगाएं और 20 मिनट के बाद गरम पानी से धो लें। इससे आपके पैरों से कालापन निकल जाएगा।

नींबू का रस
नींबू में सिट्रिक एसिड होता है जो कि ब्लीच जैसा काम करता है। अपने पैरों की नींबू के रस से 10 मिनट के लिये मसाज करें। फिर जब वह सूख जाए तब गरम पानी में नमक डाल कर पैरों को साफ कीजिये।

शहद
पैरों में शहद लगा कर 10 मिनट के लिये छोड़ दें। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो आपकी समस्या को दूर करता सकता है।

दही
पैरों पर ठंडी-ठंडी दही लगाएं और सूरज से पैरों को बचाएं। पैरों में 15 मिनट के लिये दही को लगे रहने दें। फिर इस विधि को 3 दिनों के बाद दुबारा दोहराएं। ऐसा करने से आपके पैर जैल्द ही गोरे बन जाएंगे।

पपीता
पपीते में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं। इस फल के छोटे टुकड़े कर के मिक्सी में पीस लें। फिर इसे पैरों में लगा कर छोड़ दें। फिर जब यह सूख जाए तब इसे गरम पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
