Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
आयुर्वेदिक तरीके से करें फटी एडियों का इलाज
पैरों की एड़ियों के फटने की समस्या काफी विकट होती है। किसी एलोपैथिक क्रीम को लगाने की बजाय बेहतर होगा कि फटी एड़ियों का इलाज, आयुर्वेदिक तरीके से किया जाये। एड़ियां फटने का कारण, रूखी यानि ड्राई त्वचा होती है।
बिना चप्पल के रहने पर या सर्दियों में त्वचा की नमी खो जाने पर एडिया फटने की समस्या हो जाती है। कई बार फटी हुई एडियों से खून भी आने लगता है।
100 में से 80 लोगों को कभी न कभी फटी एडियों की समस्या रहती ही है, वो इसके लिए कई हील क्रीम का भी इस्तेमाल करते हैं जिससे टेम्परेरी तौर पर आराम मिल जाता है लेकिन फटी एडियों की समस्या दूर नहीं होती है।
ऐसे में आयुर्वेद उपचार का सहारा लें, ताकि फटी एडियों से निजात मिल सकें। बोल्ड स्काई के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार फटी एडियों का इलाज आयुर्वेदिक तरीके से किया जा सकता है।

1. आसन के साथ हीलिंग:
आपको जानकर आश्चर्य होगा लेकिन आसन की मदद से फटी एडियां भी सही की जा सकती हैं। चंद्र भेदन भास्त्रिका प्राणायाम, सीतकारी प्राणायाम, सेताली भास्त्रिका प्राणायाम आदि को करके फटी एडियां सही की जा सकती हैं। आप चाहें तो योगा गुरू से भी सलाह ले सकते हैं।

2. उचित खुराक :
अगर आप पर्याप्त खुराक लेते हैं तो आयुर्वेद के अनुसार, आपको फटी एडियों से निजात मिल सकती है। फास्ट फूड या कई प्रकार के फूड जैसे- उबले टमाटर, बैंगन या आलू खाने से भी एडियों के फटने की समस्या बढ़ सकती है। लहसुन, प्याज, घी और मक्खन अधिक से अधिक मात्रा में खाएं।

3. आयुर्वेदिक लेप लगाएं :
फटी एडियों पर आयुर्वेदिक लेप लगाने से भी काफी आराम मिलता है। इस लेप को बनाने के लिए अश्वगंधा तेल और जयादी तेल को मिलाकर गर्म कर लें और सोने से पहले लगा लें। बाद में सुबह उठकर गुनगुने पानी से धो लें।

4. पदासनाना करके देखें :
पैरों की त्वचा को मुलायम बनाने के लिए पदासन लगाना सबसे अच्छा रहता है। आप चाहें तो इससे पहले पैरों को गुनगुने पानी में रखें, इस पानी में नमक, गुलाब की पत्ती और ऑयल डाल लें। 20 मिनट तक इस पानी में पैडीक्योर जैसी राहत लेने के बाद आप पैरों को पोंछ लें।

5. नमी वाला कुछ पहनें :
अगर हमेशा फटी एडियों की समस्या रहती है तो आप मोजे पहनकर रखें। इससे पैर नहीं फटेगें।

6. नंगे पैर हो जाएं :
अगर आपको नेचुरल हीलिंग में विश्वास है तो नंगे पैर भी चल सकते हैं इससे आपके पैरों को काफी राहत मिलेगी। सुबह घास पर चलना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।



Click it and Unblock the Notifications
