Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऑफिस में खूबसूरत दिखने के लिये सिंपल ब्यूटी टिप्स
क्या आप ऑफिस में भी मेकअप वाला लूक पाना चाहती हैं? थोडा सा फाउंडेशन व थोडे से लिप ग्लोस के साथ आंखों में लगा काजल इस लूक को पाने में आपको कामयाब बना सकता है।
दफ्तर में आकर्षक दिखने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं हैं। आपको कुछ जरूरी चीजों को अपने साथ रखना है। इसके साथ कुछ आवश्यक बातों पर लापरवाही नई बरतनी है। यदि आप इन बातों को नहीं मानेंगी तो आपकी त्वचा का स्वास्थ्य बिगड सकता है।
आपकी खिलखिलाती त्वचा सूखे फूल की तरह मुरझा जाएगी। यदि आप अपनी त्वचा की चमक को बनाए रखना चाहती हैं तो इन सुझावों पर एक नज़र डालें।

1 सबसे जरूरी टिप में से एक है अपने हाथों को चेहरे व बालों से दूर रखना। अक्सर हमें बार-बार अपने चेहरे व बालों को छूने की आदत होती है। यह आदत मुंहासों व रूसी का कारण बन सकती है। यदि आप कंप्यूटर पर काम करती हैं तो इस नियम को खंद पर सख्ती से लागू करें।

2 हमेशा काजल, कॉम्पैक्ट पाउडर, कंघी व लिप ग्लोस जैसे जरूरी सामान को अपने साथ रखें ताकि आवश्यकता पड़ने पर आप इनका इस्तेमाल कर सकें।

3 आपका हेयरस्टाइल आसान लेकिन खूबसूरत होना चाहिए। मुश्किल या भद्धा हेयरस्टाइल काम करते वक्त अड़चन का कारण बन सकता है तथा आपके लूक को भी बिगाड़ सकता है।

4 घुंघराले बालों को सवारने के लिए अपने पर्स में एक हेर सीरम रखें। यह बिखरे बालों को समेटने में आपकी मदद करेगा।

5 चेहरे से चिपचिपाहट को दूर रखने के लिए चेहरे को फेसवॉश से धोएं। यदि आपका चेहरा ऑयली है तो फेसवॉश कैरी करना लाज़मी है।

6 यदि आपकी त्वचा रूखी हो तो दफ्तर में भी मोइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें।

7 मुंहासे कभी भी और किसी भी समय फूट सकते हैं। इन अनचाहे मुंहासों को बढने से रोकने के लिए अपने साथ टी ट्री ऑइल भी रखें।

8 ए.सी की सर्द हवा आपकी त्वचा को रूखी व बेजान बना सकती है। इसलिए बीच-बीच में ताज़ी हवा भी लेती रहें।
9 भीतर से साफ त्वचा बाहर से भी खूबसूरत नज़र आती है। इसके लिए सप्ताहांत में कुछ समय निकालें तथा अपने बालों को सवारने व त्वचा को निखारने के लिए अपनी स्टाइलर की मदद लें।

10 अधिक काम के कारण हम दफ्तर में सही समय पर खा-पी नहीं पाते। जिसका खामियाज़ा हमारी त्वचा को भुगतना पड़ता है। अपनी त्वचा की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए अधिक पानी पिएं तथा ताज़े फलों का रस पिएं।

11 अपने लिबास को अपनी शख्सियत के अनुसार पहनें। आपकी पोशाक ज्यादा ढिली या तंग नहीं होनी चाहिए। वही पहने जो आप पर फिट बैठे और आप पर सूट करे।

12 हो सके तो दफ्तर में थोडी सी कसरत भी करें। हम यहां जिम वाली कसरत की बात नहीं कर रहे हैं। बैठे-बैठे अपने हाथों, पैरों व गर्दन को हिलाने से आपको अच्छा महसूस हो सकता है तथा इससे शरीर की लचक बनी रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
