Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
प्यूबिक एरिया के बालों को निकालने के आसान तरीके
आज भी इस बात को बहुत निजी माना जाता है और इस विषय पर बात करने में हम संकोच महसूस करते हैं कि कौन सा तरीका इसके लिए अच्छा है और हम इन बालों से कैसे छुटकारा पा सकते हैं।
प्यूबिक एरिया के बालों को निकालना प्रत्येक महिला के लिए बड़ी चिंता का विषय हो सकता है। हालाँकि आज भी इस बात को बहुत निजी माना जाता है और इस विषय पर बात करने में हम संकोच महसूस करते हैं कि कौन सा तरीका इसके लिए अच्छा है और हम इन बालों से कैसे छुटकारा पा सकते हैं।
यदि आप जानना चाहती हैं कि आप प्यूबिक एरिया के बालों को कैसे निकाल सकती हैं तो आगे पढ़ें। वे लोग जिन्होंने कभी भी प्यूबिक एरिया के बालों को निकालने का विचार नहीं किया है उन्हें हम बता दें कि प्यूबिक एरिया के बालों को निकालना बहुत महत्वपूर्ण है ताकि आपके गुप्त अंग स्वस्थ, सुरक्षित और साफ़ रह सकें।
यहाँ हम आपको प्यूबिक एरिया के बालों को निकालने के कुछ तरीके और इनसे होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में बता रहे हैं। बताये गए इन तरीकों का इस्तेमाल स्वच्छता और सुरक्षा को ध्यान में रखकर करना चाहिए।

1. वैक्सिंग
वैक्सिंग 2 से अधिक सप्ताह तक असर दिखाती है और इससे बाल बहुत गहराई से निकल जाते हैं। हालाँकि परिणाम बालों की वृद्धि और लम्बाई पर निर्भर करते हैं। इस प्रक्रिया का सबसे बड़ा परिणाम यह होता है कि इसमें बहुत दर्द होता है और आपको इसे घर पर स्वयं करने का प्रयत्न नहीं करना चाहिए।
यदि आप प्यूबिक एरिया के लिए वैक्सीन के विकल्प का चुनाव कर रही हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आप इसे किसी एक्सपर्ट से करवाएं। वैक्सिंग के तुरंत बाद नारियल का तेल, विटामिन ए या ई या ताज़ा एलोवीरा जैल लगायें।

2. शेव
शेविंग से होने वाले नुकसानों में रेजर से होने वाले फोड़े, शुष्कता और त्वचा में खुजली आदि शामिल हैं। हालाँकि इसे रोकने के लिए आपको शेविंग के बाद मॉस्चराइज़र या एलोवीरा जैल लगाना चाहिए। शेविंग से प्यूबिक हेयर को निकालने से त्वचा में खुजली हो सकती है और धब्बे भी आ सकते हैं। इसके अलावा शेविंग से होने वाले खतरों में छाले, मुंहासे, कट्स और असामान्य रूप से बढ़ने वाले बाल शामिल हैं।

3. क्रीम्स
बाज़ार में कई क्रीम्स उपलब्ध हैं और इसलिए आपको अपने लिए सही क्रीम चुननी चाहिए। ध्यान रखें कि आप उचित क्रीम चुनें और इस बात का भी ध्यान रखें कि यह क्रीम योनि के अंदर न जाए।
यह तरीका सबसे अच्छा होता है यदि आप उन बालों को निकालना चाहते हैं जो लेबिया से दूर हों। हालाँकि यदि आपकी त्वचा सेंसेटिव (संवेदनशील) है तो इस तरीके का उपयोग न करें। क्रीम्स का उपयोग करने से यह भाग काला हो जाता है और इसमें खुजली होती है। अच्छा होगा कि आप उपयोग करने से पहले अपनी त्वचा पर इसे क्रीम लगाकर उसकी कठोरता की जांच कर लें।

4. एपिलेटर
यह एक आसान शेविंग प्रक्रिया है; परन्तु बालों को हटाने के इस तरीके का उपयोग न करें। त्वचा के प्रकार और मशीन के वोल्टेज के अनुसार कई महिलाओं को इस तरीके को अपनाने से प्यूबिक एरिया में फोड़े हो जाते हैं। एपिलेटर का उपयोग करने से पहले आपको पहले थोड़े से भाग पर इसका प्रयोग करके देखना चाहिए और इसके परिणामों की प्रतीक्षा करनी चाहिए।

5. लेज़र ट्रीटमेंट
यदि आप बालों को स्थाई तौर पर निकालना चाहती हैं तो आपको इस तरीके का उपयोग करना चाहिए। हालाँकि आपको केवल एक बार में ही परिणाम नहीं दिखेंगे परन्तु कुछ सेशंस के बाद आपको अच्छे परिणाम दिखने लगेंगे।
लेज़र ट्रीटमेंट अन्य तरीकों की तुलना में बहुत महंगा होता है और इसे किसी अनुभवी त्वचा रोग विशेषज्ञ से ही करवाना चाहिए। हालाँकि लेज़र ट्रीटमेंट संतोषजनक होता है। बिकनी क्षेत्र की त्वचा को टेनिंग से बचें क्योंकि यदि त्वचा का रंग गहरा होगा तो लेज़र बालों को ढूंढ नहीं पायेगा जिसके कारण त्वचा जल सकती है।
इसके अलावा पीरियड्स के समय लेज़र ट्रीटमेंट करवाने से बचें क्योंकि जब आपके पीरियड्स होते हैं तब आपकी त्वचा बहुत नाज़ुक और सेंसेटिव हो जाती है।

6. ट्रिम
यदि शेविंग या लेज़र ट्रीटमेंट से आपको डर लगता है तो आप प्यूबिक हेयर को ट्रिम भी कर सकती हैं। अधिकाँश लोगों को प्यूबिक क्षेत्र की वैक्सिंग या शेविंग करना बहुत मुश्किल लगता है और इसलिए वे प्यूबिक क्षेत्र के बालों को कैंची से ट्रिम कर लेते हैं। आपको हर 2-3 महीने बाद इन बालों को काटना चाहिए (यह बालों के बढ़ने की दर और लंबाई पर निर्भर करता है)।



Click it and Unblock the Notifications
