Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
पीठ के एक्ने साफ करने के लिये लगाएं ये 6 घरेलू पैक
पीठ पर मुंहासे सच मुच शर्मिंदा करते हैं। इनकी वजह से ना तो आप बैकलेस ब्लाउज पहन सकती हैं और ना ही सेक्सी फील कर सकती हैं। ऊपर से एक्ने के दाग इतने सख्त होते हैं कि लंबे समय तक निशानछोड़ जाते हैं, जिन्हें जल्द मिटाना काफी मुश्किल होता है। यदि आपकी पीठ पर भी भद्दे से दिखने वाले मुंहासे के निशान हैं तो आप उसे घरेलू नुस्खों के दृारा पल भर में ही मिटा सकती हैं। आइये जानते हैं कुछ नुस्खे....

#1. ओटमील और दही पैक
ओटमील एक स्क्रब की तरह काम करता है, जो कि पीठ से अत्यधिक तेल को निकालने में मदद करेगा। वहीं दूसरी ओर दही आपकी स्किन को नमी प्रदान करेगी और दोंनो को साथ में लगाने से आपकी पीठ का रंग गोरा होगा।
बनाने की विधि -
- सबसे पहले 3 चम्मच ओटमील ले कर उसे पावडर में पीस लें।
- फिर उसमें 1 या 2 चम्मच ही मिलाएं और पीठ पर लगाएं।
- इसे 20 मिनट तक पीठ पर लगा रहने दें और बाद में गरम पानी से नहा लें।
- ऐसा हफ्त में दो बार करें और रिजल्ट देखें।

#2. राइस पावडर और टमाटर
टमाटर में विटामिन होता है जो कि मार्क को साफ करेगा। चावल स्क्रब कर के पीठ से दाग धब्बों को मिटाएगा।
बनाने की विधि -
- टमाटर को पीस लें और उसमें राइस पावडर मिक्स कर दें।
- इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाएं।
- फिर 30 मिनट के बाद पेस्ट को ठंडे पानी से धो लें।
- इससे पीठ की टैनिंग तो जाएगी ही साथ में एक्ने के निशान भी दूर होंगे।

#3. हल्दी और बेसन पैक
इन दोंनो को मिला कर लगाने से स्किन की काफी सारी समस्याएं ठीक हो जाती हैं। इसे लगाने से दाग धब्बे मिटते हैं और रंग साफ होता है।
बनाने की विधि -
- हल्दी और बेसन को मिला कर पेस्ट बनाएं।
- फिर इसमें दही मिलाएं और पीठ पर लगाएं।
- इस पैक को पीठ पर लगा कर आधे घंटे तक रखें।
- बाद में इसे साफ कर लें और असर देंखे।
#4. नमक के पानी से स्नान
यदि आप काफी देर अपनी बॉडी को नमक के पानी में डुबोए रहेंगी तो आपके ऑइली पैच ठीक हो जाएंगे।
बनाने की विधि -
- अपने बाथटब को गुनगुने पानी से भरें।
- फिर उसमें 1 कटोरी नमक मिलाएं।
- अपनी बॉडी को उसमें 20 मिनट तक डालें।
- आप देंखेगी की आपकी झाइयां और दाग धब्बे पीठ से मिट जाएंगे।

#5. टी ट्री ऑइल पैक
टी ट्री ऑइल में एंटी बैक्टीरियल गुण और एंटी इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं। इससे एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया खतम हो जाते हैं।
बनाने की विधि -
- 1 कप गरम पानी में 2-3 बूंद टी ट्री ऑइल मिक्स करें।
- एक बड़े कॉटन का टुकड़ा ले कर इसे अपनी पीठ पर लगाएं।
- जब यह सूख जाए तब 15 मिनट के बाद स्नान करें।
- ऐसा हफ्ते में तीन बार जरुर करें।
- इससे पोर्स साइज में कम हो जाएंगे और एक्ने दूर होंगे।

#6. दालचीनी और शहद
यह एक तुंरत बनने वाली रेसिपी है जो बैक एक्ने को दूर कर सकती है। इससे स्कन मॉइस्चराइज रहती है और तेल साफ होता है। दालचीनी में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया को दूर करते हैं।
बनाने की विधि -
- सबसे पहले दालचीनी का पावडर बना कर उसमें 2 चम्मच शहद और नींबू मिक्स कर लें।
- इसे पैक की तरह अपने बैक में लगा लें।
- 20 मिनट के बाद गरम पानी से नहा लें।
- इसे रेगुलर लगाएं और रिजल्ट देंखे।



Click it and Unblock the Notifications
