Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
लंबे समय तक रखना चाहती हैं मैनीक्योर की चमक को मैंटेन, बस इन बातों का रखें ध्यान
एक महिला होना आसान काम नहीं है। एक परफेक्ट हेयर स्टाइल से लेकर मैनीक्योर करने तक में काफी समय, धैर्य और टैलेंट की ज़रूरत होती है। नाख़ूनों से आधी छूट चुकी नेल पेंट बहुत खराब लगती है। इससे बचने के लिए आपको समय समय पर मैनीक्योर करवाते रहना चाहिए।

आप इस बात का ख्याल रखें की आपके नाख़ून और साथ ही साथ आपकी नेल पेंट साफ और नई लगे। ऐसे कई सारे कारण हैं जिनकी वजह से आपकी नेल पेंट हटने लगती है और कुछ समय के बाद आपके हाथों की खूबसूरती पर असर पड़ने लगता है।
अगर ऐसा हो रहा है तो यही सही समय है मैनीक्योर कर के अपने नाखूनों को एक बार फिर खूबसूरत बनाया जाए। आज इस लेख में हम कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने मैनीक्योर की उम्र को थोड़ा बढ़ा सकते हैं।

1. पानी के सम्पर्क में आने से बचें
अपने नाखूनों पर नेल पेंट लगाने से पहले कोशिश करें जितना हो सके आप पानी के सम्पर्क में कम ही आएं। नाखूनों में पानी लग जाने के बाद उन पर नेल पेंट्स का टिक पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। जब नाख़ून डीहाईड्रेटेड हो जाते हैं तो वो सिकुड़ने लगते हैं और इसकी वजह से नेल पेंट नाख़ूनों पर सही से नहीं लग पाता है।

2. विनेगर का करें इस्तेमाल
ये सलाह दी जाती है कि बेस कोट लगाने से पहले आप विनेगर से एक बार नाखूनों को वाइप कर लें। आप ईयरबड्स की मदद से नाखूनों पर इसे लगा सकते हैं। विनेगर नेचुरल ऑयल को हटाने में मदद करता है जिससे नेल पेंट लंबे वक़्त तक रह पाता है। नाखूनों पर लगा विनेगर जैसे ही सूख जाए आप बेस कोट लगा सकते हैं।

3. नेल पॉलिश की शीशी को अच्छे से रोल करें
अगर आपकी नेल पेंट काफी समय से ऐसे ही रखी हुई थी तो आप उसे इस्तेमाल से पहले अच्छे से रोल करें ताकि उसका फार्मूला सही ढंग से आपस में मिक्स हो जाए। ज़्यादातर महिलाएं नेल पेंट की शीशी को ऊपर से नीचे की तरफ हिलाती हैं जिसकी वजह से उसमें हवा के कारण छोटे बबल बन जाते हैं। एक अच्छे मैनीक्योर के लिए बुलबुले वाला नेल पेंट ठीक नहीं होता है।

4. ठंडी हवा में सुखाएं नेल पेंट
गर्म हवा में नेलपेंट नहीं सूख पाता है बल्कि ये इसके टेक्सचर को खराब कर देता है। अपने नेल पेंट को सूखाने के लिए नेचुरल तरीके से ठंडी हवा में रहने दें। इसके अलावा आप ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल कर सकती हैं, बस इसकी सेटिंग कोल्ड एयर की कर दें। नेल पेंट सूखाने के लिए आप एक और तरीका अपना सकती हैं, आप अपनी उंगलियों को बर्फ वाले पानी में दो से तीन मिनट के लिए रख दें।

5. अपने नाखूनों को रखें हाईड्रेटेड
अपनी बॉडी की तरह आपको अपने नाखूनों की भी देखभाल करनी चाहिए और उन्हें दिन भर हाईड्रेटेड रखने की कोशिश करें। इसके लिए आप सही मात्रा में पानी पिएं। इसके साथ ही आप नाखूनों की तेल से मालिश करें जिससे वो टूटने और खराब होने से बचे रहेंगे।

6. फिर से लगाएं टॉप कोट
एक बार मैनीक्योर हो जाने के बाद ये आपकी ज़िम्मेदारी है कि आप अपने नाखूनों का सही ढंग से ख्याल रखें। 3-4 दिनों के बाद आपको एक बार फिर बेस कोट लगाना चाहिए। ऐसा करने से नेल पेंट जल्दी उतरेगा नहीं और उनकी शाइन भी बनी रहेगी।

7. हैंड सैनीटाइज़र का इस्तेमाल करने से बचें
आपको अपने हाथ साफ़ करने के लिए हैंड सैनीटाइज़र के इस्तेमाल से बचना चाहिए। ये नाखूनों को ड्राई कर देता है जिससे नेल पेंट का कोट उतर जाता है। हैंड सैनीटाइज़र का ज़्यादा इस्तेमाल नाखूनों को सिकोड़ देता है और नाख़ून डीहाईड्रेटेड हो जाते हैं। आप इसकी बजाय सौम्य साबुन का इस्तेमाल अपने हाथ धोने के लिए कर सकते हैं।

8. दो बेस कोट लगाएं
नाखूनों के सिरे टूट जाने का डर ज़्यादा रहता है इसलिए आपको बेस कोट की दो परतें लगानी चाहिए, ये नाखूनों के कवच के तौर पर काम करेगा। आप सबसे पहले बेस कोट लगाएं और फिर नाखूनों के ऊपरी हिस्से में बस दूसरा कोट लगा लें।

9. नाखूनों को दें शेप
आपको अपने नाखूनों को फाइल करना चाहिए। ये ना सिर्फ नेल्स की खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि उन्हें टूटने से भी बचाते हैं।

10. क्यूटिकल्स पर ना लगाएं नेल पेंट
आपको अपने क्यूटिकल्स में नेल पेंट लगाने से बचना चाहिए। क्यूटिकल्स में लगे नेल पॉलिश को हटाने की प्रक्रिया में कई बार नाखूनों पर लगा पेंट खराब हो जाता है। अपने क्यूटिकल्स को काटे नहीं बल्कि उन्हें अंदर की तरफ दबा कर रखें और उस पर ऑयल लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
