Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए करें फेस योगा, जानें फेशियल एक्सरसाइज करने का तरीका
आंखों की नीचे पड़े काले घेरे किसी भी इंसान की खूबसूरती को बिगाड़ने का काम करता है। लड़किया हो या लड़के किसी को भी डार्क सर्कल पसंद नहीं होते है। डार्क सर्कल को दूर करने के लिए लोग महंगी आई क्रीम का इस्तेमाल करते है। इसके बाद भी डार्क सर्कल कम नहीं होते है।

अगर आप डार्क सर्कल से परेशान है तो योग करने के अपने डार्क सर्कल को कम कर सकते है। फेशियल एक्सरसाइज की मदद से डार्क सर्कल से निजात पाया जा सकता है। फेस योग करने से त्वचा में कसावट आती है, जिससे डार्क सर्कल्स हल्के नजर आते है। फेस योगा करने से स्किन सेल्स को मदद मिलती है जिससे डार्क सर्कल की समस्या दूर होने लगती है।

उंगलियों की एक्सरसाइज से डार्क सर्कल करें कम
सबसे पहले आंखों को दोनों तरफ से अपनी मिडिल और इंडेक्स फिंगर से वी शेप बनाएं। दोनों आइब्रो के बीच कुछ सेकेंड देखें फिर नाक पर ध्यान डालें। आइब्रो के बीच देखकर नाक पर फोकस करें। ध्यान रखें कि आप आंखों पर ज्यादा जोर ना लें। ज्यादा जोर देने से सिर में दर्द हो सकता है, वहीं योग करते समय सिर दर्द हो तो इस एक्सरसाइज को बंद कर दें। इस एक्सरसाइज से आखों की कमजोर मसल्स स्ट्रॉन्ग होगी।

शांभवी मुद्रा
इस योग के लिए हाथों को अपने घुटनों पर रख कर योग मुद्रा में बैठे, इसके बाद सामने की तरफ किसी चीज पर फोकस करें। इसके बाद ऊपर की तरफ देखें। इस दौरान अपनी पलकें ना झपकाएं। शुरुआत के दिनों में इस आसन को कुछ सेकेंड के लिए करें। धीरे धीरे इस आसन को आप 3 से 5 मिनट तक करें। इस एक्सरसाइज को करते समय कुछ भी ना सोचें मन शांत रखें।

डार्क सर्कल दूर करने के लिए योग
इस एक्सरसाइज में दोनों हाथ की तर्जनी उंगली को अंडर आइज पर अंदर से बाहर की ओर मसाज करें। हल्के हाथों के साथ उंगलियों को घूमाएं। एक्ससाइजर करते समय आप आंख खोल भी सकते है या फिर बंद भी रख सकते है। इस एक्सरसाइज को 2 से 3 मिनट तक करें।

उंगलियों से वी शेप बनाकर पलकें झपकें
तर्जनी उंगली और मिडिल फिंगर से आंखों के सिरों पर वी शेप बनाएं और पलकों को कुछ सेकेंड्स के लिए झपकाएं। थोड़ी देर के लिए रिलेक्स करें। अब दोबारा इस एक्सरसाइज को करें। 5 से 10 मिनट तक इस एक्सरसाइज को करें।



Click it and Unblock the Notifications
