Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
DIY Aloe Vera Soap: सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन के लिए घर में बनाएं एलोवेरा साबुन

घर में साबुन बनाना उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जो नेचुरल तरीके से अपनी स्किन की देखभाल पसंद करते हैं। एलोवेरा आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। मेडिसिन से लेकर ब्यूटी प्रोडेक्ट्स में एलोवेरा का यूज किया जाता है। आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको DIY एलोवेरा साबुन बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। एलोवेरा आपको आसानी से हर जगह मिल जाता है। जब स्किन की देखभाल की बात आती है तो एलोवेरा का नाम सबसे पहले आता है। यह DIY साबुन सेंस्टिव स्किन के लिए काफी अच्छा है। आइए जानते हैं घर पर एलोवेरा साबुन बनाने के लिए स्टेप बाए स्टेप तरीका जानते हैं।
घर पर कैसे बनाएं एलोवेरा साबुन
स्किन को सॉफ्ट रखने और चेहरे पर निखार लाने में एलोवेरा काफी मदद करता है। रोजाना अगर आप एलोवेरा से बने साबुन का यूज करते हैं, तो आपकी स्किन हमेशा खूबसूरत और हेल्दी बनी रहेगी। मार्केट में मिलने वाले साबुन में कई तरह के केमिकल्स मिलते हैं। ऐसे में आप अपने घर में ही एलोवेरा का ये साबुन आसानी से बना सकते हैं। जिससे आपकी स्किन हमेशा दमकती रहेगी।

साबुन बनाने के लिए सामग्री
- एलोवेरा का तजा जेल - 110 ग्राम
- कास्टिक सोडा - 110 मिलीलीटर
- इसेंशियल ऑयल - 8 से 10 बूंद
- पानी - 250 मिलीलीटर
- ऑलिव ऑयल - 750 मिलीलीटर
एलोवेरा साबुन बनाने की विधि
घर में एलोवेरा का साबुन बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में पानी को गर्म कर लें। अब पानी में उबाल आने के बाद पानी को ठंडा कर लें। इसके बाद पानी में कास्टिक सोडा मिलाकर कम से कम 1 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब इसमें ऑलिव ऑयल को गर्म करके इसमें पानी और कास्टिक सोडा का घोल मिला दें। इस मिश्रण को गाढ़ा होने तक चलाते रहें। अब पत्तों से एलोवेरा का पल्प निकालकर इस ब्लेंड करके जेल बना लें। एलोवेरा जेल और इसेंशियल ऑयल के मिश्रण को आपस में मिल दें। अब इसे आप जो सेप देना चाहते हैं उसमें निकाल कर जमने के लिए रख दें। पूरी तरह से जमने के बाद इसे अलग कर लें। आपका DIY एलोवेरा साबुन तैयार है।
होममेड एलोवेरा साबुन के फायदे
1. स्किन में होने वाले जलन को करें कम
घर में बने एलोवेरा साबुन के यूज से स्किन पर चकत्ते, खुजली, जलन और अन्य नुकसान से राहत मिलती है। कई अध्ययनों की समीक्षा ने एलोवेरा के स्किन संबंधी प्रभावों और लाभों को पेश किया है। एलोवेरा में एंटी-फंगल और जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं। ये स्किन की सूजन, सोरायसिस, जलन, को कम करने में मदद करता है।
2. घाव भरने में मददगार
एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि एलोवेरा डर्माब्रेशन प्रक्रिया के कारण होने वाले घाव को भरने में मदद करता है।
3. स्किन को करता है मॉइस्चराइज
एलोवेरा में म्यूकोपॉलीसेकेराइड पाया जाता है। जो आपकी स्किन से नमी को बाहर नहीं निकलने देते हैं। यह कोलेजन और इलास्टिन फाइबर के उत्पादन को भी बढ़ावा देने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
