Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
चलते समय मोटी जांघों में रगड़ से होने वाली इर्रिटेशन और जलन से हैं परेशान, अपनाएं ये उपाय
कई बार लेगिंग्स और शॉर्ट्स पहनने के बाद स्किन पर रेडनेस और रैशेज हो जाते है। कई बार जांघों पर बर्निंग सेन्सेशन भी हो जाता है ऐसा जब होता है जब दोनों जांघ आपस में रगड़ खाती है। रगड़ की वजह से स्किन पर रैशेज, खुजली और काफी इर्रिटेशन होती है।

अगर आप भी जांघ की रेडनेस और इर्रिटेशन से परेशान है तो इन उपाय की मदद से आप इसे रोक सकती हैं। चलिए जानते हैं जांघों की रगड़ रोकने के बेस्ट तरीके।

वर्कआउट के बाद जांघ को करें साफ
जांघों की रगड़ अक्सर पसीने की वजह से होती है। वर्कआउट करने के बाद काफी पसीना आता है ऐसे में वर्कआउट करने के बाद एक्सट्रा कपड़े से अपनी जांघ के पसीने को साफ करें। इससे रगड़ नहीं होगी।

कपड़ों का चयन
कई बार कपड़े की वजह से भी जांघों में रगड़ लग जाती है। पोलीस्टर और स्पैनडेक्स मिक्स कपड़े पहनने से अक्सर जांघ रगड़ लग जाती है जिसके बाद रेडनेस की समस्या हो जाती है। कपड़े हमेशा हल्का ढीले ढाले पहनने चाहिए जिससे आपकी जांघों को राहत मिले।
शिल्पा शेट्टी खूबसूरत बैक के लिए इस्तेमाल करती हैं होममेड स्क्रब, जानें रेसिपी

वैसलीन का करें इस्तेमाल
वर्कआउट करने से पहले जांघो पर वैसलीन लगा लें। वैसलीन लगाने से स्किन में रगड़ नहीं होगी जिससे इर्रिटेशन भी नहीं होगी।

स्किन को ड्राई रखें
जांघों के पास पसीने की वजह से भी रगड़ लगकती है। ध्यान रखें कि आपकी जांघ का हिस्सा सूखा रहें। जब आप स्कर्ट, शॉर्ट पहन रही है तो आपकी जांघ ड्राई रहनी चाहिए।

ज्यादा पानी पिएं
ज्यादा पानी पीना ग्लोइंग स्किन के साथ साथ जांघों की रेडनेस को कम करने के लिए भी फायदेमंद है। हर दिन कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। पानी पीने से स्किन हाइड्रेट रहती है। स्किन की नेचुरल नमी बनी रहती है जिससे स्किन आपस में रगड़ नहीं खाती है।

साफ सफाई का रखें ध्यान
कई बार गंदे अंडरवेयर पहनने से भी इस तरह की परेशानी हो जाती है। स्किन इर्रिटेशन से बचने के लिए हमेशा ही साफ अंडरवेयर पहनें। गंदी अंडरवेयर पहनने से वहां पसीना और गंदगी जमती है जिसे जांघे घिसने लगती है और स्किन पर रेडनेस और इरिर्टेशन हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
