Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वेडिंग सीजन में बैकलेस चोली पहनने की कर रही हैं तैयारी, पीठ और कमर की स्किन की ऐसे करें केयर
बात चाहें लहंगा चोली की हो या फिर स्टाइलिश गाउन की, बैकलेस या फिर डीप बैक डिजाइन्स इन दिनों खूब ट्रेंड में है। क्या इस वेडिंग सीजन आप भी किसी बैकलेस या डीप बैक डिजाइन पहनने की तैयारी में है? अगर हां तो इसके लिए जरूरी है कि आपकी त्वचा के साथ-साथ आपकी पीठ की त्वचा सुंदर और दमकती हुई नजर आए। ताकि चुनी हुई ड्रेस आप पर फबें, इसलिए आज हम आपसे शेयर करने जा रहें है कुछ ऐसे स्किन टिप्स जिन्हें ध्यान में रखकर आप और आपकी बैकलेस ड्रेस शादी की दावतों में खूब खिल उठेंगी।

चादर रखें साफ
पलंग पर बिछी चादर हमेशा साफ सुथरी रखें। सही समय के अंतराल में इन चादरों को धोएं, क्योंकि इसमें होने वाले बैक्टीरिया आपकी त्वचा में घुल सकते है, जिससे आपको खुजली और रैशेज हो सकते है।

गर्म पानी से दूर
इस हल्की ठंड में गर्म पानी से नहाना शरीर को खूब सुहाता है, लेकिन यही गर्म पानी हमारी स्किन को रूखा बना देता है। इतना ही नहीं इस वजह से शरीर का प्राकृतिक तेल भी निकल आता है और खुजली होना शुरू हो जाता है। इसलिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

बदलें बॉडी वॉश
अगर आपको लगातार पीठ पर पिम्पल हो रहें है तो जरूरत है कि आप जल्द से जल्द बॉडी वॉश बदलें। आप चाहें तो सलिसीक्लिक एसिड युक्त बॉडी वॉश का इस्तेमाल कर सकती है, जिससे आपको पिम्पल्स की समस्या में बहुत हद तक राहत मिलेगी।

डेड स्किन से छुटकारा
हो सके तो हफ्तें में 2 से 3 बार, त्वचा के अनुरूप स्क्रब करें। इससे त्वचा में होने वाली खुजली और डेड स्किन से छुटकारा मिलेगा साथ ही त्वचा चमक उठेगी।

स्किन हो हाइड्रेट
इन तमाम बिन्दुओं के साथ-साथ जरूरी है कि आप अपनी स्किन को हाइड्रेट भी रखें। पानी सही में मात्रा पीएं, सलाद व हरी सब्ज्यिां को ज्यादा से ज्यादा खाएं। क्योंकि जब बात बैकलेस ड्रेसेस की आती है तो जरूरी है कि आप अपनी पीठ को हाइड्रेड रखना जरूरी हैं, ताकि आपकी ड्रेस के साथ आपकी स्किन भी ग्लों करें।



Click it and Unblock the Notifications
