Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
किस प्रकार निपटें खराब बालों से?
कई बार ऐसा होता है कि आपके बाल बहुत अच्छी तरीके से आपका साथ निभाते हैं, लेकिन हफ्ते के कुछ दिन ऐसे होते हैं जिस दिन वह बहुत बेकार लगने लगते हैं। आप चाहे जितनी कोशिश कर लें लेकिन वह जैसे हैं वैसे ही रहेंगे और उनमें कोई सुधार नहीं आएगा। आप केवल बस इतना ही कर सकती हैं कि टेढ़े-मेढे़ बालों को किसी तरह एक नया हेयर स्टाइल दे दें। आइये जानते हैं कि खराब बालों को झट से कैसे ठीक किया जाए-

इस प्रकार निपटें खराब बालों से
1. बालों का तैलीय हो जाना एक बहुत बड़ी समस्या बन जाती है। कहीं जाना हो तो याद आता है कि आपने बालों को दो दिन से शैंपू ही नहीं किया है। इसलिये इस समस्या को दूर करने के लिये जल्दी ही बालों को शैंपू करें और तेल हटाएं।
2. कभी कभी बाल थोने के बाद उन्हें मैनेज करना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसा केवल इसलिये होता है क्योंकि आपने बालों को शैंपू करने से पहले उन पर तेल नहीं लगाया था। अब बाल को सही करने के लिये आप हेयर जैल का प्रयोग कर सकती हैं लेकिन रोज-रोज बालों पर जैल लगाने की आदत से बचें।
3. कई बार बालों में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होती पर फिर भी वह बेकार लगने लगते हैं। तो इसको सही करने के लिये आप कोई अच्छी और आसान हेयर स्टाइल बना सकती हैं। जूड़ा बना कर आप बालों की परेशानी से छुटकारा पा सकती हैं। भले बाल तैलीय हो गए हों या फिर रुखे, बस एक जूड़ा बना लीजिये आपका काम हो जाएगा।
4. अगर बाल कोई लट सही नहीं हो रही हो तो हेयर पिन लगा कर उसे दबा दें। इस लुक से आप की लट दब जाएगी और बाकी के बाल खुले दिखेगे जो कि कूल लुक देगी।
5. दूसरा ऑपशन है हेयर बैंड, अगर आपने अपने बाल धुले हैं और उन्हें मैनेज करना बहुत मुश्किल हो रहा है। तो हेयर बैंड से अच्छा दूसरा और कोई ऑपशन नहीं है।
6. जिस दिन बाल अनमैनेजब हों, उस दिन चोटी या फिर पोनीटेल तो कभी नहीं बांधनी चाहिये। इससे वह इधर-उथर भागेगी और उसका अपना ही अलग स्टाइल दिखेगा।



Click it and Unblock the Notifications
