Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन 10 कारणों से वक्त से पहले सफेद पड़ने लगते हैं बाल
वक्त से पहले बालों का सफेद पड़ना किसी भी महिला के लिए एक डरावने सपने की तरह हो सकता है। अब जाहिर है, ऐसे में आप जरूर जानना चाहेंगे कि बालों को वक्त से पहले सफेद पड़ने से कैसे रोका जाए। आइए हम आपको बताते हैं वक्त से पहले बाल सफेद होने के 10 कारण और उनसे बचाव।
आज से ही इन पर अमल करना शुरू कर दिजीए। अगर आप और अधिक जानकारी चाहते हैं तो इसके लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें, जिससे आप बालों के वक्त से पहले सफेद पड़ने की संभावना को और कम कर सकते हैं।

1. गलत खानपान
गलत खानपान का स्वास्थ के साथ-साथ बालों पर भी बुरा असर पड़ता है। अगर आप संतुलित व पौष्टिक तत्व से भरपूर खाना नहीं खाएंगे तो इससे न सिर्फ आप बीमारियों से घिर जाएंगे, बल्कि इसका असर त्वचा, दांत और बाल पर भी पड़ेगा।

2. लंबे समय तक विटामिन B12 की कमी
विटामिन B12 की कमी का सीधा-सीधा असर बालों पर पड़ता है और इससे बाल समय से पहले सफेद पड़ने लगते हैं। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आपके खाने में विटामिन B12 पर्याप्त मात्रा में हो।

3. थाइरॉइड ग्रंथि का ठीक से काम न करना
थाइरॉइड ग्रंथि जब ठीक तरह से काम नहीं करता है तो थाइरॉइड हार्मोन के उत्पादन में समस्या आती है। साथ ही इसका असर बालों पर पड़ता है और वह वक्त से पहले सफेद पड़ जाते हैं। महिलाओं में थाइरॉइड ग्रंथि का ठीक से काम न करना आम बात है। इसलिए अपने थाइरॉइड ग्रंथि का खास ख्याल रखें।

4. पिटूइटेरी ग्रंथि में समस्या
कई बार पिटूइटेरी ग्रंथि में समस्या के कारण ही थाइरॉइड ग्रंथि ठीक से काम नहीं करता है। यानी कहीं न कहीं पिटूइटेरी ग्रंथि भी वक्त से पहले बालों के सफेद पड़ने के लिए जिम्मेदार है।

5. ज्यादा धूम्रपान करना
यह तो हम सभी जानते हैं कि धूम्रपान करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, पर क्या आपको पता है कि यह हमारे बालों के लिए भी नुकसानदायक होता है। अक्सर ऐसा देखा गया है कि धुम्रपान करने से बाल वक्त से पहले सफेद पड़ जाते हैं। ऐसे में जहां तक हो सके धुम्रपान से दूरी बनाएं।

6. प्रदूषण
यह बात तो सभी जानतें है कि वातावरण का प्रदूषण त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। पर शायद आपको यह नहीं मालूम होगा कि बालों पर भी इसका काफी बुरा असर पड़ता है। फ्री रेडिकल्स जितना हमारे त्वचा के लिए हानिकारक है, उतना ही यह बालों के लिए भी है।

7. हेयर केयर प्रोडक्ट का अधिक इस्तेमाल
हेयर केयर प्रोडक्ट का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल भी आपके बालों को समय से पहले सफेद करने में मददगार साबित हो सकता है। बालों में हाइड्रोजन परऑक्साइड वाले प्रोडक्ट जैसे कलर डाई, हेयर ब्लीचिंग प्रोडक्ट, कुछ शैंपू व कंडीश्नर आदि लगाने से बालों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। हमेशा याद रखे किसी भी चीज का ज्यादा इस्तेमाल नुकसान पहुंचाता है। इसलिए जितना कम से कम हो सके हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।

8. तनाव
क्या आप हमेशा तनाव में और थके-मांदे से रहते हैं? क्या आपकी जिंदगी में लंबे समय तक तनाव रहता है? अगर ऐसा है तो समझ लीजिए आपके लाइफस्टाइल की कीमत आपके बालों का चुकानी पड़ेगी।

9. दांतों को चमकदार बनाने वाले प्रोडक्ट का ज्यादा इस्तेमाल
दांतों को चमकदार बनाने वाले प्रोडक्ट में हाइड्रोजन परऑक्साइड पाया जाता है। इसका ज्यादा इस्तेमाल आपके बालों को समय से पहले सफेद कर सकता है। शरीर में हाइड्रोजन परऑक्साइड का स्तर बढ़ने से बालों को रंग प्रदान करने वाले एंजाइम पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए बेहतर होगा कि किसी भी तरह के प्रोडक्ट के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर या डेंटिस्ट से सलाह जरूर लें।

10. जीन भी है जिम्मेदार
वक्त से पहले बालों का सफेद पड़ना बहुत हद तक जीन पर भी निर्भर करता है। इससे बचने के लिए आप कुछ नहीं कर सकती। कुछ लोगों के जीन की संरचना ही ऐसी होती है कि बाल वक्त से पहले सफेद पड़ने लगते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
