Latest Updates
-
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती
गंजापन और मुंहासों को दूर करे कपूर
कपूर में कई औषधीय गुण हैं। कपूर से निकती तेज खुशबू ही केवल इस रसायन का आकर्षण नहीं है बल्कि कपूर बालों और त्वचा की समस्याओं के इलाज के लिये कई दशकों से इस्तेमाल किया जा रहा है। यह सौंदर्य लाभ पाने के लिये भी प्रयोग किया जाता है इसलिये आयूर्वेद में भी इसका प्रयोग बताया गया है।
मुंहासों और एक्ने को ठीक करने के लिये जो क्रीम आदि बनाई जाती है उसमें भी कपूर एक सामग्री के तौर पर इस्तमाल किया जाता है। अगर आपको भी जानना है कि कपूर को सौंदर्य के लिये कैसे प्रयोग करते हैं तो आजमाइये ये टिप्स।
कपूर एक बहुत मजबूत और खुशबूदार रासायनिक एजेंट के रूप में जाना जाता है, यह हर व्यक्ति को सूट करे ऐसा मुमकिन नहीं है। यह सुनिश्चित कर लें कि इसे लगाने से आपकी त्वचा में एलर्जी न पैदा हो जाए वरना चकत्ते पड़ सकते हैं और इसके अलावा, मतली, उल्टी और बेहोशी भी आ सकती है।

त्वचा की खुजली
खुजली और जलन जैसे त्वचा समस्या वाले प्रभावित क्षेत्र पर कपूर लगाने से इलाज किया जा सकता है।

जलने का निशान
पानी में कपूर के एक टुकड़े को डुबोने के बाद उसे जले हुए निशान पर रगडें। जले निशान को कम करने के लिए दिन में एक बार ऐसा करें। बस यह सुनिश्चित कर लें कि जला निशान ताजा नहीं होना चाहिये। वरना यह अवांछित त्वचा में सूजन और जलन पैदा कर सकता है।

मुंहासे
कपूर मुँहासे के लिये अच्छा इलाज माना जाता है। कपूर का तेल और मुंहासों पर लगाने से वे ठीक हो जाते हैं।

फटी एड़ी
यह सुनिश्चित करने के लिए कि पैरों की अच्छी देखभाल हो, आप कपूर और पानी के घोल में अपने पैरों को डाल कर बैठ जाइये और अच्छे स्क्रब से पैरों की सफाई कीजिये।

बालों को बढाने के लिये
इसे अन्य हर्बल तेलों के साथ मिला कर लगाएं। इसेस दिमाग को आराम और तनाव से छुटकारा भी मिलता है। कपूर के तेल में आप अंडा या दही मिला कर लगा सकती हैं।

गंजापन
अपने सिर की कपूर के तेल से मसाज करें और हेयर लॉस से छुटकारा पाएं।



Click it and Unblock the Notifications