Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बालों के लिये मुल्तानी मिट्टी के प्रयोग
मुल्तानी मिट्टी एक प्रकार की मिट्टी होती है जिसका प्रयोग महिलाएं बालों को धोने और फेस पैक बनाने आदि के लिये प्रयोग करती हैं। मुल्तानी मिट्टी में इतनी शक्ति होती है कि वह बिना नुकसान पहुंचाए त्वचा और बालों को खूबसूरत बना सकती है। मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग कई सदियो से किया आता जा रहा है। मुल्तानी मिट्टी सौन्दर्य का ख़ज़ाना है। ये नेचुरल कंडीशनर भी है और ब्लीच भी। ये सौन्दर्य निखारने का सबसे सस्ता और आयुर्वेदिक नुस्खा है।
यदि आप बालों को सुंदर दिखाने के चक्कर में बाजारू प्रोडक्ट का इस्तमाल कर-कर के थक चुकी हैं तो, मुल्तानी मिट्टी से ज्यादा अच्छी और नेचुरल चीज़ आपको कभी नहीं मिलेगी। मुल्तानी मिट्टी बालों के लिये बहुत अच्छी मानी जाती है। इसे बलों में लगाने से बालों की जड़े मजबूत होती हैं। इसके लगातार प्रयोग से बाल सुंदर और शाइन करने लगते हैं। आइये जानते हैं मुल्तानी मिट्टी के कुछ असरदार प्रयोग केवल बालों के लिये।

बालों के लिये मुल्तानी मिट्टी के प्रयोग
1. दो मुंहे बाल: अपने बालों में रात को तेल लगाएं। सुबह मुल्तानी मिट्टी में दही मिला कर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को बालों की जड़ से ले कर बालों के अंत तक लगाएं। जब मुल्तानी मिट्टी सूख जाए तब बालों को ठंडे पानी से धो लें। इस हेयर पैक को हफ्ते में एक बार जरुर लगाएं। जानिये गुलाब जल के फायदे
2.रूखे बाल: चार चम्मच मुल्तानी मिट्टी के साथ आधा कप दही, आधा कप नींबू और 2 चम्मच शहद की मिलाएं। इस पैक को बालों पर लगाएं और 20 मिनट के बाद हल्के शैंपू से धो लें।
3. तेलिये बाल: बालों में लगाने के 4 घंटे पहले मुल्तानी मिट्टी को पानी में भिगोएं। इस पेस्ट को लगाने से पहले उसमें रीठा पाउडर मिला लें (करीबन 30 मिनट पहले)। इस पेस्ट को बालों में 5-10 मिनट तक लगा रहने दें और बाद में ठंडे पानी से धो लें।
4. सीधे बाल: यदि आपको अपने बाल प्राकृतिक रूप से स्ट्रेट करने हों तो 1 कप मुल्तानी मिट्टी में 5 चम्मच चावल का आटा और 1 अंडा फोड़ कर मिलाएं। इस पैक को पूरे बालों में लगाएं और कंघी का प्रयोग कर के बालों को सीधा कर लें। पैक लगाती जाएं और बालों को कंघी से सीधा करती जाएं। जब पैक सूख जाए तब बाल धो कर शैंपू करें और कंडीशनर लगा कर बालों को सुखा लें। आपके बाल पूरी तरह से सीधे हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
