Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
सफेद बालों के उपचार के लिये अपनाइये इन्हें
आपको दुकानों में कई प्रकार के बालों के रंगो सम्बन्धी उत्पाद मिल जायेंगे। इनका उपयोग आप अपने बालों का प्राकृतिक रंग पाने या फिर शानदार रूप के लिये विभिन्न रंगों को आजमा सकते हैं। हलाँकि रसायनों से बने रंगों के कई दुष्परिणाम हो सकते हैं। दुकानों में उपलब्ध उत्पादों में अमोनिया और अन्य शक्तिशाली रसायन होते हैं। ये संवेदनशील त्वचा और बालों वाले लोगों को नुकसान पहुँचा सकते हैं। कभी कभी ये उत्पाद संक्रमण के साथ साथ बाल गिरने के लिये कारक बनते हैं।
आमला और कडी पत्ते से बनाइये बालों को काला करने वाला तेल
प्राकृतिक जड़ी बूटियों और पौधों के रस से बने मिश्रण में कोई रसायन नहीं होते, इससे किसी दुष्परिणाम की संभावना नहीं रहती। ये मंहगे भी नहीं होते और इन्हे आप आसानी से घर पर आसानी से बना सकते हैं। बालों के लिये प्राकृतिक मिश्रण की जड़ीबूटियाँ बालों को रंगने के साथ बालों और सिर की त्वचा को पोषण भी करते हैं। सफेद बालों के लिये यहाँ कुछ प्राकृतिक उत्पाद हैं, खासतौर से शौकीन पाठकों के लिये।
सफेद बालों के उपचार के लिये अपनाइये इन्हें

नारियल तेल और करी पत्ता
आधे कप करी पत्ता के साथ थोड़ा सा शुद्ध नारियल तेल मिलायें। इन्हे एक सॉस पैन में लेकर धीमी आँच पर उबालें। इसके बाद मिश्रण को ठण्डा होने दें। इसे बालों की जड़ों में मालिश करें और आधे घण्टे के लिये छोड़ दें। हल्के गर्म पानी और सौम्य शैम्पू से बालों को धुल लें।

आँवला
इन सूखे टुकड़ों को शुद्ध नारियल तेल में उबाल लें। आँवला के टुकड़े मुलायम और भूरे हो जायेंगे।
जब यह ठण्डा हो जाये तो सिर और बालों पर इस मिश्रण को लगायें। कुछ समय तक इसे सिर पर रहने के बाद सौम्य शैम्पू से धुल लें। इसके अलावा आप अपने बालों को उस पानी से धुल सकते हैं जिसमें आँवले रात भर भीगे हों।

मक्खन वाले दूध और करी पत्ता
करी पत्ता और मक्खन वाले दूध के मिश्रण से बालों को सफेद होने से रोका जा सकता है। मक्खन वाले दूध में एक मुट्ठी करी पत्ते डालें। इस मिश्रण को अपने सिर और बालों में लगायें। इसे लगभग आधे घण्टे के लिये छोड़ दें। सिर पर हल्के-हल्के मालिश करें और फिर पानी से धुल लें।

तिल का तेल
बालों को सफेद होने से रोकने के लिये गाजर के बीज और तिल के तेल के मिश्रण को प्रयोग किया जा सकता है। इस मिश्रण को बनाने के लिये 4 चम्मच तिल का तेल लेकर थोड़े से गाजर के बीज के तेल के साथ मिलायें। इस मिश्रण को सिर और बालों पर लगायें। कुछ समय तक छोड़ने के बाद इसे सौम्य शैम्पू और पानी से धुल लें।

नींबू रस, बादाम का तेल और आँवला
नींबू के रस, आँवला और बादाम के तेल का मिश्रण एक ऐसा आयुर्वेदिक यौगिक बन जाता है जो बालों के सफेद होने की प्रक्रिया को बेअसर कर देता है। आप इस मिश्रण को फ्रिज में रखकर 3 दिन तक प्रयोग कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
