Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
अपनी त्वचा के अनुसार कैसे चुनें सही हेयर कलर
हेयर कलर खुद को बदला हुआ दिखाने का एक बहुत ही अच्छा तरीका है। लेनिक अगर आपको ऐसा लगता है कि जो हेयर कलर प्रियंका चोपड़ा या कटरीना पर सूट करता है, वह आप पर भी सूट करेगा तो आप पूरी तरह से गलत हैं। एक सही रंग का हेयर कलर आपको दूसरों के सामने काफी सुंदर दिखा सकता है। इंडियन स्किन टोन के अनुसार हेयर कलर चुनना और काम के मुकाबले काफी कठिन काम है। भारतीय महिलाओं की स्किन का रंग अलग-अलग होता है, लेकिन वह उस बात को नहीं समझती और किसी भी प्रकार का हेयर कलर करवा कर सैलून से आ जाती हैं।
अगर आप को भी हेयर कलर करवाने का जोश चढ़ा है , तो कोई ऐसा-तेसा कलर ना करवा कर कुछ जरुरी बातों को पहले ध्यान में रखें।

अपनी त्वचा के अनुसार कैसे चुनें सही हेयर कलर
1. नेचुरल कलर
जब बात नेचुरल कलर की आती है तो भारतीय लड़कियों को ब्राउन, रेड और बरगंडी कलर करवाना ज्यादा अच्छा लगता है। लेकिन जब यह बहुत जरुरी है कि आप अपनी स्किन टोन को ध्यान में रख कर कलर करवाएं। अगर आपका रंग पीला है और गोल्ड या ब्राउन करवाती हैं तो ऐसा लगेगा कि आपको पीलिया हो गया है। आपकी त्वचा से मेल खाते हेयर हाईलाइट्स
2. ब्राउन
यह एक सेफ कलर है। अगर आपकी स्किन कूल है तो आप महोगैनी कलर और अगर आपकी स्किन वार्म है तो एैश ब्राउन करवाएं।
3. बरगंडी
यह कलर काफी पॉपुलर है , तो अगर आपकी स्किन टोन ऑलिव या पीले रंग की है तो ही यह कलर चूज करें। यह रंग गहरे स्किन टोन वाली लड़कियों पर सूट करेगा।
4. रेड
रेड कलर में काफी सारे शेड होते हैं। अगर आप बहुत गोरी हैं तो, कॉपर या फिर लाइट रेड के लिये जाएं, ना कि ऑरेंज रंग के लिये। ऑलिव रंग वाली लड़कियां ब्लू बेस रेड कलर करवा सकती हैं जो कि थोड़ा गहरा लाल होता है। अगर आपकी स्किन रेड है तो, लाल हेयर कलर ना करवाएं।
5. गोल्डन
यह रंग इंडियन स्किन टोन पर बिल्कुल भी सूट नहीं करता। यह रंग पेल स्किन वाली लड़कियों पर थोड़ा बहुत ठीक लगता है। पर अगर वह भी स्ट्रीक्स ही करवाएं तो बेहतर होगा। यह एक ब्लीच होता है जो कि बालों के लिये बहुत हानिकारक भी हेाता है।
6. ब्लैक
प्योर ब्लैक कलर बिल्कुल भी अच्छा नहीं दिखता। यह देखने में एक विग की तरह लगता है इसलिये ब्लैक की जगह पर डार्क ब्राउन रंग करवाएं।
7. हाईलाइट्स और लो लाइट्स
अगर आप पूरे बालों को कलर करवा चाहती हैं, तो एक बार हाईलाइट्स या फिर लो लाइट्स को जरुर ध्यान में रखें। हेयर कलर आपकी स्किन टोन से एक या दो शेड लाइट या डार्क होना चाहिये। ऐसा करने से बालों को एक नया ही लुक मिल जाता है।
8. अननेचुरल कलर
कॉलेज जाने वाली लड़कियों को नीले, पीले, बैंगनी और लाल रंग के हेयर कलर बहुत भाते हैं। अगर आपको कॉलेज में आकर्षण का केंद्र बनना हो, तो इसे जरुर आजमाएं नहीं तो काफी लोग आपसे यह सवाल जरुर पूछेगें कि आपने यह कलर क्यूं चूज किया।



Click it and Unblock the Notifications