Latest Updates
-
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन
पांच मिनट में कैसे संवारें कर्ली हेयर
कर्ली हेयर एक ऐसा हेयरस्टाइल है जो कभी भी फैशन से बाहर नहीं होता है। कुछ के बाल तो प्राकृतिक रूप से कर्ली होते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे बाल पाने के लिए खासतौर पर प्रयास करते हैं। जो भी हो, पर आपको कर्ली हेयर की देखभाल के बारे में पता होना चाहिए। सीधे बाल के उलट कर्ली हेयर को शानदार दिखाने के लिए कुछ अतिरिक्त प्रयास करने होते हैं।
अगर आप अपने कर्ली हेयर पर इतराते हैं तो निश्चित रूप से आप इसकी देखभाल के तरीके जानना चाहेंगे। आप यह जान लीजिए के कर्ली हेयर का रखरखाव सीधे बालों जितना आसान नहीं है। हालांकि ऐसे कई टिप्स हैं जिसे अपना कर आप न सिर्फ कर्ली हेयर का अच्छे से रखरखाव कर सकते हैं बल्कि इसे और बेहतर भी बना सकते हैं।
कर्ली हेयर को कैसे रखें साफ्ट और शाइनी
यकीनन आप बाजार से कुछ हेयरकेयर प्रोडक्ट लाते होंगे। पर बेहतर होगा अगर आप आपने बालों के लिए नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करेंगे। एक बोतल में 8 चम्मच कमील्य आयल, एक चम्मच कैस्टर और एक चम्मच अनरीफाइंड एवाकाडो आयल को मिला लें। जब आप इस मिश्रण को सूखे बालों पर लगाएंगे तो आपके बाल तुरंत चिकने और चमकदार हो जाएंगे। इससे आपको बहुत अच्छा परिणाम मिलेगा।

तेल लगाना : कर्ली हेयर को ज्यादा तेल लगाने की जरूरत होती है, क्योंकि सीधे बालों की तुलना में इसमें रूखापन ज्यादा होता है। ऐसा इसलिए है कि बाल मुड़े होने से स्किन आयल बालों के सिरे तक नहीं पहुंचता है। रूखा बाल ज्यादा कमजोर होता है और ज्यादा टूटता है। आप जैतून का तेल, नारियल का तेल, बादाम का तेल और दूसरे नेचुरल हेयर आयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
हेयर पैक : कर्ली हेयर की देखभाल में कई तरह के हेयर पैक भी आपकी मदद कर सकते हैं। मेयोनेज, अंडा, दूध, दही, शहद और नींबू कुछ ऐसे हेयर पैक हैं जो असरदार होने के साथ—साथ प्राकृतिक भी हैं।
शैंपू करना : बालों में शैंपू करें, क्योंकि बाल में कई सारे ट्विस्ट और टर्न होने से बालों के छल्ले में गंदगी की संभावना काफी बढ़ जाती है। इससे बाल भद्दे भी नजर आने लगते हैं। आपने बालों को साफ करने के लिए आप नेचुरल मेथड भी अपना सकते हैं।
कंडीशनिंग : कर्ली हेयर की देखभाल में कंडीशनिंग बेहद जरूरी है। आप चाहें तो कंडीशनर बाजार से खरीद सकते हैं या फिर इसे घर पर बना सकते हैं। शहद, अंडा, सेब, सिरका और चाय कुछ बेहतरीन प्राकृतिक कंडीशनर हैं।
कंघी करना : कर्ली बालों के लिए कंघी का चुनाव करते समय सावधानी बरतें। चौड़े दांत वाली कंघी का चुनाव करें क्योंकि यह आपके बालों के छल्ले में फंसेगी नहीं। पतले दांत वाली कंघी कर्ली हेयर पर आसानी से नहीं चलेगी। साथ ही इससे बालों को नुकसान भी पहुंचेगा।



Click it and Unblock the Notifications