Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बालों की ग्रोथ के लिये जरुरी हैं ये 6 विटामिन्स
हमारी उम्र जैसे-जैसे बढ़ने लगती है, हमारे बालों का झड़ना और ज्यादा बढ़ने लगता है। ज्यादातर महिलाओं में 30 की उम्र शुरु होते ही बाल झड़ने की समस्या पैदा होने लगती है और 60 तक वैसे ही रहती है।
READ: बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिये टिप्स
महिलाओं में कुछ ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से बाल झड़ने लगते हैं, जैसे बहुत ज्यादा तनाव लेना, दवाइयों का सेवन, थायराइड, गर्भावस्था, पोषण की कमी, बालों में रूसी होना या फिर बालों में बाजारू प्रोडक्ट ज्यादा इस्तमाल करना।
READ: गंजे हो रहे हैं तो अपनाइये ये 20 तरीके
आइये जानते हैं कि ऐसे कौन से जरुरी विटामिन्स हैं, जिनका सेवन करने से आप अपने बालों का गिरना, सफेद होना और रूखापन मिटा सकती हैं।

विटामिन ए
विटामिन ए, बालों को काला और चमकदार बनाने में मदद करता है। विटामिन ए में काफी सारा एंटीऑक्सीडेंट हेाता है, जिससे सिर में नमी रहती है और बाल रूखे नहीं बनते। इसके साथ ही यह बालों को मजबूती देता है और उसकी मोटाई बढाता है। विटामिन ए के लिये आपको दूध, आम, मुनक्का, गाजर, पालक या शकरकंद आदि खाना चाहिये।

बायोटिन या विटामिन बी 71
बायोटिन को विटामिन एच भी कहते हैं, जो कि टूटे हुए बालों की देखभाल कर के उनका टेक्सचर ठीक करता है। आपको यह विटामिन अंडा, यीस्ट, फूलगोभी, केले, अखरोट और बादाम से प्राप्त हो सकता है।

विटामिन बी 12
यह बालों को झड़ना रोकता है। यह शरीर में आयरन को सोखने में मदद करता है, जिससे शरीर में आयरन की कमी नहीं हो पाती और बालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता। आपको आयरन अंडा, चीज, पालक, चुकंदर, दूध और दही से प्राप्त हो सकता है।

विटामिन सी
यह बालों को असमय सफेद होने से तथा रूखा होने से रोकता है। इसको अगर रोजाना खाया जाए तो आपके बाल लंबे और घंने बन सकते हैं। आपको यह नींबू, अमरूद, स्ट्रॉबेरी और अन्य खट्टे फलों से प्राप्त हो सकता है।

विटामिन ई
यह बालों को रूखा, झड़ने तथा चमक खतम होने से रोकता है। यह स्कैल्प को भी स्वस्थ रखता है और सिर में ब्लड सर्कुलेशन को बढाता है। इसे प्राप्त करने के लिये बादाम, मछली, दूध, मूंगफली, पालक और सूरजमुखी बीज खाना चाहिये।

फोलिक एसिड
यह विटामिन बालों को मोटाई प्रदान करता है। इसके साथ ही यह उनमें चमक भरता है और उन्हें नमी प्रदान करता है। इसको खाने से आपके बाल जल्दी सफेद भी नहीं होंगे। जो आहार आपको विटामिन बी देंगे, वही आहार आपको फॉलिक एसिड भी प्रदान करेंगे। वैसे आप चाहें तो, दाल, बींस, मटर, हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और ब्रॉक्ली या फिर भिंडी आदि और सिट्रस फल और जूस का सेवन कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
