Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बालों में नारियल तेल फायदा न करे तो लगाएं अरंडी का तेल
अगर आप बालों में केवल नारियल या बादाम का तेल ही लगाती हैं और आपको फिर भी फायदा नहीं हो रहा है तो, अपना तेल बद डालिये। बालों को स्वस्थ रखने के लिये आप उनमें अरंडी का तेल लगा सकती हैं। अरंडी को अंग्रेजी में कैस्टर ऑइल भी बोलते हैं।
READ: बालों में गरम सरसों के तेल की मालिश के फायदे
अगर आपके बाल रूखे हैं, उनमें रूसी है या फिर दो मुंहे हो गए हैं और शाइन पूरी तहर से खतम हो चुकी है तो, आपको अरंडी का तेल ही लगाना चाहिये। आप चाहें तो अरंडी के तेल में जैतून का तेल या अन्य तेल भी मिक्स कर सकती हैं।
READ: सफेद बालों के उपचार के लिये अपनाइये इन्हें
अरंडी का तेल काफी पौष्टिक होता है, जिसमें मौजूदा तत्व बालों के अदंर तक समा कर उसे मजबूती प्रदान करते हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपके बालों की सभी समस्याएं दूर हो जाएं तो अरंडी के तेल से एक बार एक्सपेरिमेंट करना ना भूलियेगा। अब आइये जानते हैं अंरडी के तेल को किस प्रकार से लगाया जा सकता है।

बालों की ग्रोथ बढाए
आरंडी तेल को जैतून या नारियल तेल के साथ मिक्स कर के लगाने से बालों की ग्रोथ होती है। इसे 3 से 8 घंटो के लिये हफ्ते में तीन बार लगाएं।

चमकदार बालों के लिये
यह तेल बालों में प्राकृतिक कोटिंग कर के बालों को चमकीला और स्मूथ बनाता है। आप इसे गरम कर के सिर में लगा सकती हैं।

बालों का झड़ना रोके
बालों को झड़ने से रोकने के लिये सिर पर 30 मिनट तक के लिये इस तेल से मसाज करें और फिर बालों को धो लें।

दो मुंहे बालों से बचाए
इस तेल में विटामिन ई, ओमेगा 6 फैटी एसिड और जरुरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं। यह तेल बालों को दो मुंहा होने से बचाता है। इसे लगाने के लिये थोड़े से जोजोबा ऑइल में इस तेल की थोड़ी सी मात्रा मिलाइये और नहाने से पहले बालों में लगाइये।

रूसी भगाए
कैस्टर ऑइल में एंटी वाइरल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं जिससे रूसी की समस्या दूर होती है। इस तेल को ऑलिव ऑइल तथा कुछ बूंद नींबू के रस के साथ मिला कर लगाएं। फिर उसके आधे घंटे के बाद नहा लें।

बालों में नमी बढाए
अगर आपके बाल रूखे और फिजी हैं तो आपको आरंडी के तेल को गरम कर के सिर पर लगाना चाहिये। इससे आप के बाल मोटे भी हो जाएंगे।

प्राकृतिक कंडीशनर
थोड़े से कैस्टर ऑइल को एलोवेरा जैल, शहद और नींबू के रस में मिलाइये। इसे बालों की जड़ों से शुरु कर के बालों के आखिर तक लगाइये। फिर 30 मिनट के बाद बालों को धो लीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
