Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
बेकिंग सोडा से ऐसे पाएं हेयर कलर से छुटकारा
अगर आप अपने बालों में अनचाहे रंग के हेयर कलर से परेशान हैं और उसे जल्दी ही निकालना चाहती हैं तो परेशान न हों। एक्सपर्ट का कहना है कि बालों में हेयर कलर करवाने के तीन दिनों के भीतर ही उसे छुड़ा लें, नहीं तो कलर पूरी तरह से सेट हो जाएगा।
बेकिंग सोडा से बालों को धोने पर कलर एक ही बार में निकल जाता है, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो बालों को कई बार बेकिंग सोडा और शैंपू से धोना चाहिये।
READ: बालों को ब्लीच करवाने से पहले जान लें ये 7 बातें
इसके अलावा सिर धोते वक्त गरम पानी का भी प्रयोग करना जरुरी है, लेकिन हां, इससे बाल थोड़े रूखे बन जाते हैं इसलिये कंडीशनर लगाना ना भूलें। अब आइये जानते हैं नीचे दिये गए इन पांच स्टेप दृारा आप किस तरह से हेयर कलर निकाल सकती हैं:-
Note: यह टिप परमानेंट हेयर कलर छुड़ाने के लिये नहीं है

सामग्री-
एंटी डैंड्रफ शैंपू
बेकिंग सोडा
कंडीशनर
इन स्टेप्स को आजमाइये
स्टेप 1: सबसे पहले अपने बालों को एंटी डैंड्रफ शैंपू से धोएं। ऐसा शैंपू चुनिये जिसका pH लेवल ज्यादा हो, तभी यह कलर निकालने में सहायक होगा।
स्टेप 2: एक मात्रा में बेकिंग सोडा और शैंपू ले कर चम्मच की सहायता से कटोरे में मिलाएं।
स्टेप 3: इस मिश्रण को अपने बालों में अच्छी प्रकार से लगाइये।
स्टेप 4: शैंपू और बेकिंग सोडा मिश्रण को सिर में लगभग 5 से 10 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद सिर धो लें।
स्टेप 5: अपने बालों को आखिर में फिर से एंटी डैंड्रफ शैंपू से धोएं। और कुछ मिनट तक ऐसे ही रहने दें। आखिर में बालों में कंडीशनर लगा कर साफ पानी से बाल धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
