Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बालों में दही लगाने से पहले जानिये ये 7 कमाल की बातें
दही स्वास्थ के हिसाब से काफी अच्छी मानी जाती है। पर क्या आप जानती हैं कि दही बालों तथा त्वचा के लिये भी काफी अच्छी होती है।
दही स्वास्थ के हिसाब से काफी अच्छी मानी जाती है। पर क्या आप जानती हैं कि दही बालों तथा त्वचा के लिये भी काफी अच्छी होती है।
Snapdeal 'Cashless Carnival' Get Upto 80% Off on Fashion Clothes- LIMITED TIME OFFER
इसे चेहरे पर नियमित लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है और बालों में लगाने से बालों से रूसी दूर होती है और उनमें मजबूती आती है।
तो अब आप साबुन और शैंपू पर बेफिजूल के पैसे खर्च करना बंद कीजिये और जानिये कि दही में कौन कौन से गुण होते हैं।

बालों को कंडीशन करे: यह बालों के लिये एक प्राकृतिक कंडीशनर है। बस इसे पूरे बालों में लगाइये और शावर कैप पहन लीजिये, जिससे दही बहे ना। फिर इसे 30 मिनट के लिये छोड़ कर बालों को धो लीजिये।

बाल मुलायम बने: अगर दही को थोड़ी सी शहद के साथ मिला कर मास्क बना कर लगाया जाए तो बाल मुलायम हो जाएंगे। इसे 15-20 मिनट तक ही लगाएं।

बालों में चमक भरे: बालों में अगर थोड़ी चमक और नमी भरनी है तो दही को मायोनीज़ के साथ मिक्स कर के लगाएं। इसे बालों के आखिरी छोर तक लगाएं। फिर बालों को आधे घंटे बाद साधारण तरीके से धो लें।

दो मुंहे बालों से मुक्ती: हफ्ते में दो दिन बालों में दही लगाइये, आपकी दो मुंहे बालों वाली समस्या समाप्त हो जाएगी । साथ ही बाल भी मजबूत बनेंगे।

रूसी से मुक्ती दिलाए: यदि सिर में रूसी है तो दही और नींबू का पेस्ट लगाने से आराम मिलेगा। इस उपचार को हफ्ते में दो बार करें।

बालों का झड़ना रोके: थोड़ी सी कडी पत्ती मसल कर दही में मिला लें। इसे पूरे बालों में ऊपर से नीचे तक लगाएं। इससे सफेद बालों की समस्या भी शांत होगी।

बाल बढ़ाए: थोड़ी सी दही, नारियल तेल और थोड़े से गुडहल फूल की पंखुडियां लें और उनका पेस्ट बनाएं। फिर इस पेस्ट को सिर और बालों में लगाएं और 1 या 2 घंटे के लिये छोड़ दें। फिर सिर को धो कर कंडीशनर लगा लें।



Click it and Unblock the Notifications
