Latest Updates
-
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
DIY: दही से करें अपने गिरते व रूखे बालों का उपचार
आमतौर पर दही हर घर में मौजूद होती है। कुछ इसे दही भल्ले के रूप में खाना पसंद करते हैं तो कुछ इसे लस्सी के रूप में पीना पसंद करते हैं। कुछ लोगों के लिए दिन में एक समय दही का सेवन करना अनिवार्य है। वे दही में चीनी मिलाकर या पकोडि या अन्य नमकीन चीजों को मिलाकर खाना पसंद करते हैं।
दही में मौजूद प्रोटीन व कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और व्यक्ति को सेहतमंद रखता है। इसके अलावा, दही के प्रोबायोटिक गुण शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने का काम करते हैं।

इन सारे स्वास्थ्यवर्धक लाभों के कारण दही का इस्तेमाल चेहरे व बालों की खूबसूरती को निखाने के लिए किया जाता है। कई बडे सैलून में दही को चेहरे व बालों पर लगाए जाने वाले पैक की मुख्य सामग्री के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
उपाय 1: घुंघराले बालों के लिए
सामग्री: दही, नारियल तेल और एलोविरा
यदि आप अपने रूखे व घुंघराले बालों से परेशान हैं तो यह तरीका आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। घुंघराले बालों को संभालना बहुत मुश्किल होता है और अगर आपके बाल लंबे हैं तो चोटी बनाते वक्त हाथ में भी नहीं आते हैं। इन तीनों सामग्रियों को मिलाकर लगाने से आपके बाल नरम और मुलायम हो जाएंगे।
प्रक्रिया: एक साफ कटोरी में 3 बडे चम्मच दही, 2 बडे चम्मच नारियल का तेल और 4 बडे चम्मच एलोविरा लें। अब चम्मच से इन तीनों चीजों को अच्छे से मिलाएं। इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं और इसे 15 मिनट तक रहने दें, बाद में शैम्पू करें।

उपाय 2: रूखे बालों के लिए
सामग्री: दही, बादाम का तेल और एक अंडे
इन तीनों चीजों को मिलाकर बनने वाला लेप बालों को जडों से लेकर नोक तक ठीक करता है। अंडे व बादाम के तेल में मौजूद विटामिन और पोषक तत्व शुष्क बालों का इलाज करने में एक अहम भूमिका निभाते हैं। यह लेप आपके बालों को कोमल बनाता है तथा हाइड्रेटेड भी रखता है। इसे 30 मिनट के लिए अपने बालों पर रहने दें तथा बाद में अपने बालों को शैम्पू से धोएं। यह तरीका रूसी से भी निजात दिला सकता है।

उपाय 3: गिरते बालों के लिए
सामग्री: दही व मेथी के बीज
यदि आप गिरते बालों की समस्या से परेशान हैं तो आपको अपने बालों की जडों को मजबूत करना होगा। मेथी के दानों व दही में मौजूद पोषक तत्व आपके बालों को जड से मजबूत बनाते हैं। दही और मेथी के मिश्रण को बनाने के लिए एक ब्लेंडर में कुछ मेथी के दाने डाल कर उन्हें पीस लें। अब इन पीसे हुए दानों में दही मिलाकर इसका एक पोस्ट तैयार करें। इस पोस्ट को अपनी खोपडी व बालों में लगाएं।
पेस्ट लगाने के बाद अपनी खोपडी की हलके हाथों से मालिश करें। बालों को धोने के लिए गुनगुने पानी का एवं शैम्पू का इस्तेमाल करें। यह तरीका दो मुंहे बालों से भी छुटकारा दिला सकता है। अच्छे परिणाम पाने के लिए इस प्रक्रिया को नियमित रूप से दोहराएं।



Click it and Unblock the Notifications