Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए आलू के छिलके को कैसे इस्तेमाल करें
बालों को सफ़ेद होने से बचाने, बालों की ग्रोथ को बढ़ाने और बालों में चमक के लिए आलू का छिलका बहुत फायदेमंद है।
घरेलू पोटेटो हेयर मास्क में विटामिन ए, बी और सी होती है, जिससे ये खोपड़ी में जमे तेल को हटाकर इसे साफ करते हैं, परतदार डैंड्रफ को हटाते हैं, रॉम छिद्रों को खोलते हैं और नए बालों के रोमों को बढ़ाते हैं।
Paytm, Amazon, Flipkart, Jabong, Myntra- Shop & Save Upto 100% Cashback*
इतना ही नहीं आलू में आयरन, ज़िंक, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे कई मिनरल्स होते हैं जिससे बालों का गिरना कम होता है और बाल बढ़ते हैं।

आलू में मौजूद स्टार्च एक प्राकृतिक कलरेंट के रूप में काम करता है, यह ना केवल बालों को सफ़ेद होने से रोकता है बल्कि यह चमक भी प्रदान करता है। READ: गारंटी के साथ बालों को काला करे ये उपाय

स्टेप 1:
6 आलू लें, इन्हें अच्छी तरह धो लें और छील लें। छिलका लेकर अलग रख दें।

स्टेप 2:
एक बर्तन में एक लीटर पानी डालें। पानी को उबलने दें। इसमें आलू का छिलका डालें और 30 मिनट तक उबलने दें। आंच को बंद कर दें और पानी को 15 मिनट तक ठंडा होना दें।

स्टेप 3:
जालीदार कपड़े या छलनी से इस मिश्रण को छान लें और इसे एक साफ प्याले में डाल लें। आलू के छिलके को फेंक दें और इस मिश्रण को कुछ घंटों के लिए हाइबरनेट होने दें। यदि सफ़ेद बालों को रोकने का ये मिश्रण ज्यादा गाढ़ा हो जाये तो इसमें थोड़ा पानी मिला लें। इसकी पोषकता बढ़ाने के लिए आप इसमें अपनी पसंद के आवश्यक तेल भी मिला सकते हैं।

स्टेप 4:
क्लींजर से अपने बालों को साफ कर लें। कंडीशनर लगा लें। ध्यान रखें कि आप कंघी इस्तेमाल नहीं करें क्यों कि गीले बाल ज्यादा टूटते हैं। इसके बजाय अपनी अंगुलियों से ही अपने बालों को सुलझाएँ।

स्टेप 5:
अपने बालों को छोटे हिस्सों में बाटें। रूई को मिश्रण में डुबोएं, ज्यादा मात्रा को हटा दें। और इस मिश्रम को आराम से खोपड़ी में लगाएँ। सफ़ेद बालों के इस मिश्रण से पूरी खोपड़ी और सारे बाल भीगने चाहिए।

स्टेप 6:
अपने बालों की 5 मिनट मसाज करें। अपने बालों एक ढीली चोटी से बांध लें और 30 मिनट तक रहने दें। बाद में, ठंडे पानी से धो लें। READ: बालों का झड़ना होगा 100% कम अगर करेंगी अमरू का प्रयोग

स्टेप 7:
एक बार जब ये हो जाये तो ज्यादा पानी को बालों को दबाकर निकाल दें। अतिरिक्त नमी को पुरानी टी-शर्ट या तौलिये से सोंख लें। इनमें स्टाइल करने से पहले इन्हें सूखने दें। यदि आपके पास आलू के छिलके को बालों में लगाने की कोई और टिप है तो नीचे कमेन्ट बॉक्स में हमें बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
