Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बालों की सुंदरता जरुर बढ़ेगी अगर लगाएंगी ये फ्रूट मास्क
जब आप बालों से संबंधित समस्याओं के लिए कुछ उपचार ढूंढते हैं तो घरेलू उपचार सबसे अच्छा होता है। बालों को सुंदर बनाने के लिए इस फ्रूट मास्क का उपयोग करके देखें।
गंदे बाल किसी को पसंद नहीं होते। ये आपकी आकर्षक दिखने की योजना को पूरी तरह ख़राब कर देते हैं। और हम सभी नरम बाल चाहते हैं, है न? यह फ्रूट मास्क आपके बालों को नरम बना देगा और निश्चित रूप से आपका दिन खुशनुमा हो जाएगा।
LAST DAY TODAY! Paytm 12/12 Cashfree Festival Get Upto 100% Cashback Across Site
परन्तु क्या करेंगे जब आपके बाल जिद्दी हों? ऐसे में आप अंत में हीटिंग टूल्स जैसे ब्लो ड्रायर और हेयर स्ट्रेटनर्स का ही उपयोग करते हैं। हालाँकि इस फ्रूट मास्क से आपके बाल एकदम नरम हो जायेंगे।
यह भी पढ़ें- सुंदर त्वचा और बालों के लिए दादी माँ के नुस्खे
नरम बालों के लिए इस होममेड फ्रूट पैक का उपयोग करें। और क्योंकि यह एक पूर्ण रूप से प्राकृतिक घरेलू उपचार है अत: इसका उपयोग करना सुरक्षित है और इससे बालों को कोई नुकसान भी नहीं होता। यहाँ इस फ्रूट पैक को बनाने की विधि बताई गयी है!

1 चरण 1:
आपको एक अवोकेडो और एक केले की आवश्यकता होगी। यह मात्रा आपके बालों की लंबाई पर निर्भर करती है। यदि आपके बाल सूखे और डेमेज्ड हैं तो आप इसमें ऑलिव ऑइल भी मिला सकती हैं। डेमेज्ड बालों के लिए अवोकेडो बहुत उपयोगी है। यह बालों को नरम बनाता है।

2. चरण 2:
अवोकेडो को काटें और इसे एक कटोरे में लें। इसे एक चम्मच की सहायता से मसलें। ध्यान रहे कि आप इसे अच्छे से मसलें ताकि यह दानेदार न रहे। यह एक चिकने पेस्ट की तरह होना चाहिए।

3. चरण 3:
अब केला लें और इसके टुकड़े करें। इसे अवोकेडो के मिश्रण में मिलाएं और इन दोनों को पुन: इतनी अच्छी तरह मसलें कि यह बालों के लिए एक अच्छा मिश्रण बन जाए। केला बालों को नरम बनाता है।

4. चरण 4:
अब इसमें ऑलिव ऑइल मिलाएं। केवल एक टी स्पून ऑलिव ऑइल डालें। इससे गंभीर रूप से रूखे बालों को पोषण मिलता है।

5. चरण 5:
अब इस मिश्रण का एक चम्मच हाथों में लेकर बालों पर लगायें। इसे इस प्रकार लगायें कि यह हर एक बाल पर लग जाए।

6. चरण 6:
कपड़ों को ख़राब होने से बचाने के लिए शावर कैप लगा लें। इसे कम से कम एक घंटा लगे रहने दें।

7. चरण 7:
इसके बाद बालों को शैंपू और कंडीशनर से धो डालें। बालों के सूखने पर आप देखेंगे कि इस फ्रूट मास्क का उपयोग करने से आपके बाल नरम हो गए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
