Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बालों को सीधा करने के लिए 6 प्राकृतिक उत्पाद
सीधे बालों का फैशन फिर से लौट कर आया है। बालों को सीधा करने वाले उत्पादों की मांग बढ़ रही है। परन्तु बालों को सीधा करने के लिए जिन केमिकल्स का उपयोग किया जाता है वे आपके बालों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालते हैं। अत: बालों को सीधा करने के लिए प्राकृतिक उत्पादों की आवश्यकता महसूस हुई। हेयर स्ट्रेट करवाने से होते हैं ये नुकसान
आपके रसोईघर में कई ऐसे उत्पाद मौजूद होते हैं जिनका नियमित उपयोग करके आप अपने बालों को मुलायम, नरम और सीधा बना सकते हैं। आइये कुछ ऐसे प्राकृतिक उत्पाद देखें जिनका उपयोग करके आप आप घर पर ही बालों को सीधा कर सकते हैं।

1. नारियल के दूध और नींबू के रस का मिश्रण:
नारियल से दूध निकलने के लिए पहले नारियल को कसें। नारियल के दूध में बालों को सीधा करने का गुण होता है। परन्तु यदि आप इसमें नींबू का रस मिलाते हैं तो परिणाम और भी अच्छे आते हैं। इस मिश्रण को कुछ घंटे फ़्रिज में रखें। इस मिश्रण के ऊपरी भाग पर एक क्रीमी परत जम जाती है। इस क्रीम को अपने बालों पर लगायें तथा बालों को गरम टॉवेल से लपेट लें। एक घंटे तक प्रतीक्षा करें। फिर बालों को एक माइल्ड शैंपू से धो डालें और उसके बाद बालों को पूरी तरह सुखा लें। आपको अपने बाल अधिक मुलायम महसूस होंगे। इस प्रकार आप अपने उलझे हुए बालों को व्यवस्थित कर सकते हैं।

2. नियमित तौर पर गरम तेल से मालिश:
बहुत से लोग यह नहीं जानते कि बालों को पोषण देने के अलावा उन्हें नियमित तौर पर तेल का उपचार देने से भी बाल सीधे और नरम हो जाते हैं। नारियल के तेल में ऑलिव ऑइल (जैतून का तेल) मिलाएं। कुछ दिनों बाद आप जैतून के तेल के स्थान पर बादाम के तेल का उपयोग भी कर सकते हैं। बालों पर तथा सिर की त्वचा पर इस मिश्रण से मालिश करें। बालों को गरम टॉवेल से ढँक लें। इसे लगभग 45 मिनिट तक ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद शैंपू से धो डालें।

3. प्राकृतिक कंडीशनिंग:
बालों को धोने के बाद नियमित तौर पर कंडीशनर का उपयोग करने से भी आपके बाल नरम और कोमल होते हैं। घुंघराले बालों के लिए कंडीशन करने के लिए चाय का उपयोग करें।

4. मिल्क स्प्रे:
जब बालों को सीधा करने की बात आती है तो उसमें दूध बहुत सहायक होता है। दूध को एक बोतल में भर लें तथा इसे अपने बालों पर छिडकें। आधे घंटे तक प्रतीक्षा करें जब तक आपके बाल दूध न सोख लें। फिर शैंपू से बाल धो डालें तथा अपने बालों का नया रूप देखें।

5. दूध और शहद:
थोडा दूध लें तथा उसमें शहद मिलकर पेस्ट बनायें। अधिक प्रभावी परिणाम के लिए इस मिश्रण में स्ट्रॉबेरी या केला मसलकर मिलाएं। इसे अपने बालों पर लगायें। इसे सूखने में कुछ समय लगेगा। अत: लगभग डेढ़ घंटे तक प्रतीक्षा करें तथा फिर धो डालें।

6. अंडे तथा जैतून के तेल का मिश्रण:
ये दोनों उत्पाद बालों की देखभाल के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। परंतु बहुत से लोगों को यह बात मालूम नहीं है कि इन दोनों का मिश्रण बालों के कमाल का है। दो अंडे फेंटें तथा उसमें उचित मात्रा में ऑलिव ऑइल मिलाएं। इन्हें मिलाएं तथा बालों पर लगायें। इसे एक घंटे तक ऐसे ही लगे रहने दें तथा बाद में शैंपू से धो डालें।

कुछ काम की बातें
आपको धैर्य रखना होगा। इन सब बातों का प्रभाव उतना शीघ्र नहीं होगा जैसा सैलून में बालों की स्ट्रेटनिंग करवाने पर होता है। आपको बालों की देखभाल का एक तरीका बनाना होगा तथा इसमें से किसी भी एक प्रक्रिया को सप्ताह में दो बार दोहराना होगा। तभी कुछ महीनों बाद आप अपने बालों में फर्क महसूस करेंगे। यदि आपके बाल बहुत अधिक घुंघराले हैं तथा आप उन्हें सीधा करना चाहते हैं तो आपको सैलून जाकर केमिकल्स की सहायता से इसे करना होगा। परन्तु नियमित तौर पर ऐसा करने से बाल ख़राब हो जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
