Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
लंबे घने बालों के लिये लगाएं फ्रूट हेयर मास्क
बालों का झड़ना, दो मुंहे बाल, बालों की खराबी आदि कुछ ऐसी समस्याएं हैं, जिनसे आज हर कोई जूझ रहा है। आखिर इन समस्याओं का क्या कारण है? ठीक से खाना ना खाना, बालों की ठीक से देखभाल ना करना, प्रदूषण या खराब लाइफस्टाइल आदि इस समस्या के पीछे के कारण हो सकते हैं। अगर आपको भी यह समस्या है तो ब्यूटी पार्लर में जाने के बजाए घर पर ही फ्रूट मास्क लगा कर इस समस्या से निजात पा सकती हैं।
फ्रूट मास्ट
1. केला और दही- अपने बालों की लंबाई के हिसाब से केला मैश कीजिये, उसमें थोड़ी सी दही और नींबू का रस मिलाइये। इस पेस्ट को अपने सिर पर करीबन 20-30 मिनट तक के लिये लगा रहने के बाद ठंडे पानी से धो लीजिये और माइल्ड शैंपू लगा लीजिये जिससे मुलायम बाल मिल जाएं।

2. अमरूद और शहद- अमरूद में विटामिन ए पाया जाता है जो कि नए बालों की ग्रोथ और लंबाई को बढाता है। एक पका हुआ अमरूद लें, उसमें शहद, नींबू की कुछ बूंदे मिलाए और सिर पर 15 मिनट तक के लिये लगा रहने दें। उसके बाद बालों को शैंपू से धो लें।
3. पपीता और दूध- पपीता, दूध, दही और शहद मिला कर पेस्ट बनाइये और इस हेयर मास्क को 30 मिनट तक के लिये लगा लीजिये। इस मास्क से बालों की गंदगी साफ होगी और बाल चमकदार बनेगे।
4. स्ट्रॉबेरी और नींबू जूस- सिर की आम समस्याएं जैसे, रूसी, खुजली, बालों का झड़ना और चिपचिपाहट से राहत दिलाता है। थोड़ी सी स्ट्रॉबेरी लें और उसे पीस लें, उसमें शहद, दूध और नींबू का रस मिलाएं। मिक्स कर के बालों पर लगाएं और 15 मिनट के बाद सिर को शैंपू से धो लें।
5. पीच और दही- अगर आपकी सिर की त्वचा रूखी है, तो उसे इस खास मास्क से सही किया जा सकता है। एक पेस्ट तैयार करें जिसमें पीच, दही और पपीता या संतरा आदि फल मिला लें। इस पेस्ट को 20 से 25 मिनट तक के लिये लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी और शैंपू से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
