Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
सर्दियों में ड्राय और डैंड्रफ वाले बालों से निजात पाने के तरीके
सर्दी आ चुकी है। इस मौसम में बालों के रूखें और बेजान होने की समस्या आती है। इसके अलावा हमारें बाल पूरी तरह से खुले रहते हैं और प्रदूषण का शिकार होते हैं, जिससे वे डैमेज हो जाते है। इसके साथ सर्दियों का मौसम बहुत खुश्क होता है। ऐसे में आपको अपने बालों का खास खयाल रखना पड़ता है। पुरुष और महिलाएं दोनों को ही अपने बालों को रुखा होने से बचाने के लिए कई तरह के बाजार में मिलने वाले हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, पर इसके इस्तेमाल से उन्हें कभी कभी नुक्सान भी हो जाता है। इसलिए आज हम आपको कुछ नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बालों के रूखेपन और डैंड्रफ से निजात पा सकते हैं।

1. गर्म तेल से मालिश करें
सर्दियों में अपने बालों को धोने से पहले गर्म तेल की मालिश करें। इससे आपके बालों में रूखेपन और डैंड्रफ की समस्या नहीं होगी। इसे आप हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं।
2. ज्यादा बालों को ना धोएं
बालों को ज्यादा धोने से उनकी प्राकृतिक नमी चली जाती है। जिससे बालों की सतह रूखी हो जाती है और बालों में डैंड्रफ हो जाती है। इसलिए हफ्ते में सिर्फ 2-3 बार ही बालों को धोएं।

3.हीट स्टाइलिंग से करें परहेज़
ब्लो-ड्रायर, स्ट्राइटेनटिन , कर्लिंग वगैरह जैसी हीट स्टाइलिंग को जितना कम इस्तेमाल करें उतना बढ़िया है। ये बालों को सुपर-ड्राई और कमज़ोर बनाती है और जब भी हीट का इस्तेमाल करें, तो हीट प्रोटेक्टेंट लगाना ना भूलें और स्टाइलिंग करते वक़्त हाई हीट को भी दूर रहें। हीट स्टाइलिंग पूरी हो जाने के बाद थोड़ा सा आर्गन ऑइल या ऑलिव ऑइल हाथों में लेकर सभी बालों पर लगा लें।
4. बालों को अच्छे से कंडीशन करें
रूखे बालों को डीप नरिश्मन्ट और मॉइस्चर की बेहद ज़रूरत होती है और इसलिए रेगुलर कंडीशनर के साथ बालों को हफ्ते में एक बार डीप कंडीशन ज़रूर करें। आप चाहे तो घर पर ही, अंडे, दही, अवोकेडो से डीप कंडीशनिंग मास्क बनाकर लगा सकती हैं।

5. हर्बल हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें
सर्दियों के मौसम में जितना हो सके हर्बल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। क्योंकि जिन हेयर प्रोडक्ट में केमिकल होते हैं वो बालों को और नुक्सान पहुंचते हैं। हर्बल प्रोडक्ट के साथ ऐसा नहीं होता है।

6. शहद लगाएं
शहद एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र है जो सर्दियों के मौसम में आपके बालों को नमी देता है। इसे नहाने से एक घंटा पहले अपने बालों की जड़ों में लगाएं, और फिर गुनगुने पानी से बालों को धो दें।
7. एप्पल साइडर विनगर से बाल धोएं
इसमें मौजूद pH लेवल हमारे बालों के पीएच के लगभग समान होता है। साथ ही इसमें एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरिअल ऐसी प्रोपर्टीज़ मौजूद होती हैं, जो बालों लिए फायदेमंद होती हैं। लेकिन हां, इसके ज़्यादा इस्तेमाल से बचें। हफ्ते में एक बार से ज़्यादा इस्तेमाल ना करें।

8. बालों की देखभाल का तरीका बदलें
मौसम के बदलते ही बालों में इस्तेमाल किये जाने वाले प्रोडक्ट को भी बदल देना चाहिए। जैसे कि सर्दियों में ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए जो बालों को ज्यादा रुखा या बेजान ना बनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
