Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऐसे करें, स्ट्रेट हेयर की केयर
जिनके बाल स्वाभाविक रूप से सीधे हैं उन्हें बालों की देख भाल करने में कोई दिक्कत नहीं होती है। लेकिन अगर आपने अपने बाल सीधे कराएं तो उनकी बहुत देखभाल की जरुरत पड़ती है।
बहुत से लोगों को सीधे और चमकदार बाल बहुत अच्छे लगते हैं, लेकिन क्या आपको पता है सीधे बालों को भी देखभाल की जरूरत होती है। जिनके बाल स्वाभाविक रूप से सीधे हैं उन्हें बालों की देखभाल करने में कोई दिकत नहीं होती है। लेकिन अगर आपने अपने बाल सीधे कराएं तो उनकी बहुत देखभाल की जरुरत पड़ती है।
इसीलिए आज आपको अपने सीधे बालों की देखबाल के तरीके बताएंगे। जिन लोगों के बाल घुंघराले होते हैं, उन्हें लगता है कि सीधे बालों की देखभाल आसान होती है। लेकिन यह सही नहीं है, क्योंकि सीधे बाल ज्यादा उलझते हैं जिन्हें सुलझाना मुश्किल हो जाता है।
आपने ऐसे बहुत से आर्टिकल पढ़ें होंगे जिन में यह बताया गया है कि सीधे बालों की कैसे देखभाल करें। लेकिन उन बालों का क्या जो स्वाभाविक रूप से सीधे हैं। लोगों को सिर्फ यह लगता है कि इन बालों को देख भाल की जरूरत नहीं पड़ती है।
इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहें हैं जिससे आप अपने सीधे बालों का ख्याल रख सकते हैं।

1. शैम्पू
सीधे बालों के लिए हल्के मॉइस्चराइजिंग शैम्पू का इस्तेमाल करें, क्योंकि अगर बाल ज्यादा रूखे हो गये तो यह उलझ जाएंगे। इससे आप अपने सीधे बालों का ख्याल रख सकती हैं।

2. कंघी करें
हमेशा बालों को धोने से पहले अच्छे से कंघी करें, धोने के बाद नहीं। क्योंकि धोने के बाद बाल ज्यादा संवेदनशील होने हैं। और ऐसे में कंघी करने से बाल टूटेंगे और दो मुहें हो जायेंगे।

3. हीट स्टाइलिंग से बचे
जितना हो सके हीट स्टाइलिंग से बचे, क्योंकि इससे बाल बहुत ज्यादा रूखे होजाते हैं। इसमें ब्लो डॉइंग भी आता है। इसीलिए बालों को अपने आप सूखने दें।

4. दो मुंहे बाल
सीधे बालों में दो मुंहे बाल ज्यादा होते हैं और देखि भी देते हैं। इसलिए समय समय पर बालों की ट्रिमिंग करते रहें।

5. आहार
5. आहार
आपका आहार आपके बालों की सेहत को देखता है। अपने आहार में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाएं। इससे आपके बाल स्वस्थ रहेंगे। अगर आपके अंदर प्रोटीन की कमी रहेगी तो आपके बाल ज्यादा टूटेंगे।

6. तेल मालिश
अपने सर की मालिश विटामिन ई के तेल से करें। इसे आपके बाल लंबे और घने होंगे। ध्यान रहे बालों को धोते समय बालों का नमी ना चली जाएँ, नहीं तो आपके बाल रूखे लगने लगेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
