Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बालों को जल्दी से बढ़ाने के लिए Essential Oils का इस्तमाल कैसे करें?
कुछ सालों से बालों की देखभाल के लिए आवश्यक तेल का इस्तमाल और इसकी लोकप्रियता काफी बढ़ गयी है।
देश और विदेश में एक्सपर्ट लोगों को बालों की देखभाल के लिए आवश्यक तेल के इस्तमाल की सलाह दे रहे हैं। पौधों से निकले यह तेल कोशिकीय मेटाबोलिज्म को बढ़ाते हैं जिससे बालों के रोम क्षिद्र में बढ़ोत्तरी होती है।
जोजोबा, लावेंदर, जेरेनियम, सेडारवुड, थाइम, टी ट्री आयल कुछ आवश्यक तेल हैं जो आपके बालों को लम्बे, मजबूत और घने बनाते हैं। कई सालों से लोगों ने इन्हें अपने बालों को बढ़ाने के लिए इस्तमाल किया है।
असल में, अगर आवश्यक तेल को कुछ और सामग्रियों के साथ मिलाकर लगाया जाए तो इससे बाल ना सिर्फ बढ़ेंगे पर मोटे और मजबूत भी बनेंगे।

आज बोल्डस्काई पर हम आपको बताएँगे कि आप आवश्यक तेल की मदद से कैसे लम्बे बाल पा सकती हैं। अपने बालों के देखभाल में यह चीज़ें जोड़ें और फर्क देखें।
नोट: किसी भी मिश्रण का इस्तमाल करने से पहले इसे त्वचा पर लगा कर देख लें तभी बालों में लगायें ताकि आपको यह पता रहे कि मिश्रण से आपको नुकसान नहीं होगा।

1. नारियल के दूध के साथ:
आवश्यक तेल का इस्तमाल अगर आप नारियल के दूध के साथ करती हैं तो यह तय है कि आपके बाल टूटेंगे नहीं और साथ साथ लम्बे भी होंगे।
कैसे इस्तमाल करें: 4-5 बूँद लावेंदर आवश्यक तेल में दो बड़े चम्मच नारियल का दूध मिलाएं। अब इसे मिलाकर सर में लगायें। लगाने के बाद थोड़ी देर तक मसाज करें. अब शैम्पू से धो लें।

2. ऑलिव आयल के साथ:
जब बात बाल झड़ने को रोकने और बाल बढ़ाने की आती है तो ऑलिव आयल की तरह असरदार कुछ भी नहीं हो सकता।
कैसे इस्तमाल करें: 3-4 बूँद जोजोबा आवश्यक तेल में दो बड़े चम्मच ऑलिव आयल मिलाएं। इस मिश्रण को पूरे सर में लगायें। आधे घंटे बाद अपने शैम्पू से इसे धो लें।

3. एलो वेरा जेल के साथ:
जब एलो वेरा जेल को आवश्यक तेल के साथ मिलाया जाता है तो यह जादुई असर करता है और आपके सर में रक्त बहन सही हो जाता है।
कैसे इस्तमाल करें : 3-4 बूँद जेरेनियम आवश्यक तेल में 2 बड़े चम्मच एलो वेरा जेल मिलाएं। इस मिश्रण को सर पर लगायें। 4 से 5 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद शैम्पू से धो लें।

4. आमला जूस के साथ:
आमला को कई वर्षों से लोग बालों को लंबा करने के लिए इस्तमाल में लाते रहे हैं और इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपको लम्बे और मजबूत बाल देता है।
कैसे इस्तमाल करें: 4 से 5 बूँद रोजमेरी आवश्यक तेल में दो बड़े चम्मच आमला जूस मिलाएं। इस मिश्रण को सर पर लगायें। आधे घंटे बाद ठन्डे पानी से धो लें।

5. अरंडी के तेल के साथ:
अरंडी का तेल बालों के लिए काफी लाभदायक होता है। बालों को बढ़ाने से लेकर बालों में नई जान डाल देना इस तेल की खासियत है। इसे आवश्यक तेल के साथ मिला देने से इसका असर और बढ़ जाता है।
कैसे इस्तमाल करें: 3 बूँद सेडारवुड आवश्यक तेल में 1 छोटा चम्मच अरंडी का तेल मिलाएं। इस मिश्रण को बालों में लगायें। घंटे भर बाद इसे शैम्पू से धो लें।

6. अंडे की जर्दी के साथ:
अंडे की जर्दी में भारी मात्रा में प्रोटीन और फैटी एसिड पाए जाते हैं। अंडे की जर्दी को आवश्यक तेल में मिलाकर लगाने से बाल बढ़ते हैं।
कैसे इस्तमाल करें: एक अंडे की जर्दी में 3 से 4 बूँद टी ट्री आयल मिलाएं। इसे पूरे सर में अच्छी तरह से लगा लें। घंटे भर छोड़ दें और उसके बाद शैम्पू से धो लें।

7. मेथी के साथ:
मेथी को अगर आवश्यक तेल के साथ मिलकर लगाया जाए तो यह बालों को बढ़ाने में काफी सहायक हो सकता है।
कैसे इस्तमाल करें: 2 छोटे चम्मच मेथी पाउडर में 1 छोटा चम्मच गुलाबजल और 4 बूँद थाइम आवश्यक तेल मिला लें। इस मिश्रण को बालों में अच्छी तरह से लगायें। इसे 40 से 45 मिनट तक रखें और उसके बाद शैम्पू से धो लें।

8. नारियल तेल के साथ:
आवश्यक तेल की अच्छाई और नारियल तेल के एंटी ऑक्सीडेंट अगर मिल जाएँ तो आपके बालों के लिए काफी असरदार साबित हो सकते हैं। बालों को कमज़ोर होने से बचाने से लेकर बालों को बढ़ाने तक यह आपके बालों के लिए जादू की तरह हो सकता है।
कैसे इस्तमाल करें: 2 बड़े चम्मच नारियल तेल में 2 से 3 बूँद जोजोबा आवश्यक तेल मिलाएं। इस मिश्रण को बालों में अच्छे से लगायें। आधे घंटे बाद शैम्पू से धो लें।

9. विटामिन ई आयल के साथ:
बालों को बढ़ाने के लिए अगर आप विटामिन ई आयल में आवश्यक तेल को मिला देते हैं तो इसका असर आपको साफ दिखेगा।
कैसे इस्तमाल करें: विटामिन ई कैप्सूल से तेल निकाल लें। इसमें 2 से 3 बूँद लावेंदर आवश्यक तेल मिला लें। इस मिश्रण को सर में लगा लें। आधे घंटे बाद अपने शैम्पू से इसे धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
