Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
बुरी तरह झड़ रहे हैं बाल, तो लगाएं लहसुन का शैंपू, जानें इसे बनाने का तरीका और फायदे

आज कल बालों का झड़ना एक आम समस्या बन चुकी है। आप चाहे पुरुष हों या फिर महिला, बाल टूटते ही रहते हैं। बालों के झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन आज हम उन कारणों के बारे में बात ना कर के आपके बालों को बचाने की बात करेंगे।
इस प्रॉब्लम से बचने के लिए हम घर पर ही लहसुन का शैम्पू बना कर नियमित लगा सकते हैं। यह बालों को झड़ने से रोकता भी है और उन्हें जड़ से मजबूत भी बनाता है।

आप गार्लिक शैंपू को हफ्ते में 2 या 3 बार यूज कर सकते हैं। आइये जाानते हैं इसे बनाने का तरीका और फिर इसके फायदों के बारे में...
कैसे बनाएं लहसुन का शैंपू
सामग्री-
- 10-15 ताजी लहसुन की कलियां
- 1 टी स्पून जैतून का तेल
- 3-5 बूंद पिपरमिंट तेल
- 3-5 बूंद टी ट्री ऑइल
- 1 फुल बॉटल शैंपू

बनाने की विधि -
- लहसुन को पील करें और जब तक वे साफ न हों तब तक उन्हें धोएं।
- फिर इसका पेस्ट बनाएं।
- पेस्ट में थोड़ा पानी मिलाएं और थोड़ी देर के लिए इसे मिक्स करते रहें, जिससे यह क्रीमी हो जाए।
- पेस्ट बनाने के बाद इसमें एक चम्मच जैतून का तेल और पेपरमिंट तथा टी ट्री तेल की कुछ बूंदें डालें।
- मिश्रण को अच्छी तरह से मिलांए और फिर इसे अपने शैम्पू में में अच्छी तरह से मिला लें।
- शैम्पू को एयर टाइट जार में भर कर रखें।
- अपने नियमित शैम्पू के स्थान पर इस लहसुन के शैम्पू का उपयोग करें
- इसे हफ्ते में 2-3 बार प्रयोग करें।

बालों को मजबूती दे
लहसुन में एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो बैक्टीरिया की वजह से बाल गिरने को रोकने में मदद करते हैं। इससे आपके बाल जड़ से मजबूत बनेंगे और बाल घनें होंगे।

स्कैल्प और बालों की देखभाल
कैमिल की वजह से बाल खराब हो जाते हैं, ऐसे में वह ड्राई भी हो जाते हैं। पर इस शैंपू को लगाने से सिर में ना तो खुजली होती है और ना ही ड्रायनेस। अगर स्कैल्प हेल्दी रहेगा तो बाल भी हेल्दी ही होंगे।

हेयर ब्रेकेज से बचाए
बाल अगर बीच से ही टूट जाते हैं तो, इस शैंपू को जरुर ट्राई करें। यह बालों की मोटाई बढ़ाता है और उन्हें टूटने से रोकता है। इससे बाल पतले नहीं होते और दो मुंहे होने की भी समस्या कम हो जाती है।

ब्लड सर्कुलेशन बढाए
लहसुन, आपके स्कैल्प में ब्लड को सर्कुलेट करने में मदद करता है, जिससे फौलिकिल्स से गंदगी बाहर निकलती है और बालों में पोषण पहुंचता है। इससे बाल मजबूत होंगे।



Click it and Unblock the Notifications
