Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
अमरूद की पत्तियों के हेयर पैक से दूर करें बालों की सारी समस्या
इन दिनों बाजार में काफी ज्यादा अमरूद बिकने शुरु हो गए हैं, ऐसे में इनकी पत्तियों को नज़र अंदाज नहीं कर सकते। इम में से बहुत से लोंगो को यह यकीन नहीं होता कि अमरूद के पत्ते भी बहुत फायदेमंद होते है। त्वचा, बाल और स्वास्थ्य की देखभाल के लिये अमरूद की ताजी पत्तियों का रस या पावडर बहुत ही फायदेमंद होता है। यदि आपके घर पर अमरूद के पत्ते लगे हुए हैं तो आप उनका इस्तेमाल बालों की हर समस्या के लिये कर सकती हैं। अमरूद की पत्तियों में छुपा है हर बीमारी का इलाज
यह सफ़ेद बालों को हमेशा के लिए काला करने का चमत्कारी घरेलु तरीका। यही नहीं अगर आपके बाल सिर के बीच में से तेजी से झड़ने लगे हैं तो भी आप अमरूद की पत्तियों के पावडर का पेस्ट लगा कर इस समस्या से निजात पा सकती हैं।

सर्दियों के दिनों में रूसी एक आम समस्या हो जाती है, तो ऐसे में अमरूद के पत्ते काफी काम आ सकते हैं। तो अगर आप बालों की समस्या को दूर करने के सैकड़ो चोचले करके थक गये हैं तो पढ़ें अमरूद के पत्तों से कैसे बनाएं हेयर पैक...

1. अमरूद की पत्तियां और नींबू के रस के साथ मिला कर लगाने से रूसी दूर होती है
मुठ्ठीभर अमरूद की पत्तियों को पीस कर पावडर बनाएं। फिर उसमें 2-3 नींबू का रस मिलाएं। इसे सिर पर लगाएं और 20 मिनट के लिये छोड़ दे। इस नुस्खे को रूसी दूर करने के लिये लगाया जा सकता है।

2. अमरूद की पत्तियां और नारियल तेल से दूर करें फिज़ी हेयर
2 चम्मच अमरूद की पत्तियों का पावडर लें और उसमें 3 चम्मच नारियल तेल मिक्स करें। इस पेस्ट को सिर पर 30 मिनट तक लगाए रखें और बाद में हल्के शैपू से सिर धो लें। इस नुस्खे को हफ्ते में एक बार आजमाएं।

3. अमरूद की पत्तियां और एवाकाडो से दूर करें डैमेज बाल
मुठ्ठीभर अमरूद की पत्तियों में 2 कप पानी मिलाएं और पैन में पकाएं। इसे 15 मिनट तक उबालें और बाद में इसे स्टोव से उतार कर ठंडा होने के लिये रखें। बाद में एवाकाडो मैश करें और तैयार मिश्रण में डालें। इस पेस्ट को पूरे बाल पर लगाएं। 25 से 30 मिनट तक लगाए रखें और फिर ठंडे पानी से सिर को धो लें।

4. अमरूद की पत्तिया और अंडे का सफेद भाग दूर करे ग्रीसी हेयर
अंडे के सफेद भाग के साथ 2-3 चम्मच अमरूद की पत्तियों का पावडर मिक्स करें। फिर इसे सिर पर लगाएं और 40 मिनट तक छोड़ दें। बाद में सिर को शैंपू से धो लें। इस नुस्खे को हर हफ्ते आजमाएं।

5. अमरूद की पत्तियां और आमला तेल से रोके बालों का झड़ना
1 टीस्पून अमरूद की पत्तियों का पावडर 2 टीस्पून आमले के तेल के साथ मिक्स करें। इसे हल्के हल्के सिर पर मसाज करें और 30 मिनट तक छोड़ दें। बाद में बालों को शैंपू से धो कर कंडीशनर लगा लें।

6. अमरूद की पत्तियां और ऑलिव ऑइल से दूर करें ड्राई हेयर
एक बरतन में 5-6 अमरूद की पत्तियां उबालें। बाद में इसे ठंडा होने के लिये रख दें और फिर उसमें 2 टीस्पून ऑलिव ऑइल मिक्स करें। अपने बाल को इस पानी से धोइये और 30 मिनट तक बालों में यह पानी लगा रखने दीजिये। बाद में अपने सिर को शैंपू से धो लीजिये। इससे बालों का रूखापन जाएगा।

7. अमरूद की पत्तियां और एप्पल साइडर वेनिगर से दूर करें डल हेयर
1 टीस्पून अमरूद की पत्तियों के पावडर में ½ टीस्पून एप्पल साइडर वेनिगर और 3 टीस्पून रोजवॉटर मिलाइये। इस को अपने सिर पर लगाइये। इसे 30 मिनट तक लगाए रखें। बाद में इसे शैंपू से धो लें। इससे डल हेयर ठीक होते हैं।

8. अमरूद की पत्तियों को कड़ी पत्तियों के साथ मिक्स कर के ग्रे हेयर दूर करें
4-5 अमरूद की पत्तियों में मुठ्ठीभर कडी पत्तियां मिक्स कर के उबालें। 15 मिनट बाद इसे स्टोव से उतार कर ठंडा होने के लिये रख दें। फिर इससे अपने सिर को धो लें और 5 मिनट रूक कर बाद में बालों में शैंपू कर लें। इससे आपके बाल काले हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
