Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
अमरूद की पत्तियों में छुपा है हर बीमारी का इलाज
अमरूद की पत्तियां अमरूद से भी ज्यादा फायदेमंद हैं। जी हां, आप सही समझे। अमरूद की पत्तियों के कई स्वास्थ्य लाभ हैं जिसके बारे में हमें पता ही नहीं है। यह आपकी कई बीमारियों में आराम पहुंचा सकती है।
READ: अमरूद के स्वास्थ्यवर्धक गुण
इसमें ऐसे चमत्कारी गुण हैं जो आपकी कई बीमारियों को एक पल में दूर कर सकती हैं। त्वचा, बाल और स्वास्थ्य की देखभाल के लिये अमरूद की ताजी पत्तियों का रस या फिर इसकी बनी हुई चाय बहुत ही फायदेमंद होती है।
READ: क्या गर्भावस्था के दौरान अमरूद खाना सुरक्षित है?
वजन घटाना हो, गठिया के दर्द ने परेशान कर रखा हो या फिर पेट ठीक ना रहता हो, तो आप अमरूद की पत्तियों के रस का प्रयोग कर सकते हैं। आइये जानते हैं अमरूद की पत्तियां किस बीमारी में लाभ पहुंचाती हैं...

वजन घटाए
अमरूद की पत्तियां जटिल स्टार्च को शुगर में बदलने की प्रक्रिया को रोकता है जिसके द्वारा शरीर के वज़न को घटाने में सहायता मिलती है।

गठिया दर्द
अमरूद के पत्तों को कूटकर, लुगदी बनाकर उसे गर्म करके लगाने से गठिया की सूजन दूर हो जाती है।

स्वप्नदोष में लाभ
अमरूद के पत्तों को पीसकर उसका रस निकालकर उसमें स्वादानुसार चीनी मिलाकर नित्य पीते रहने से स्वप्नदोष की बीमारी में लाभ होता है।

ल्यूकोरिया में लाभ
अमरूद की ताजी पत्तियों का रस १० से २० मिलीलीटर तक नित्य सुबह-शाम पीने से ल्यूकोरिया नामक बीमारी में अप्रत्याशित लाभ पहुंचाता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करे
अमरूद की पत्तियों का जूस लिवर से गंदगी निकालने में मदद करता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

डायरिया मिटाए
यह पेट की कई बीमारियों को ठीक करने में असरदार है। एक कप खौलते हुए पानी में अमरूद की पत्तियों को डाल कर उबालिये और फिर उसका पानी छान कर पी लीजिये।

पाचन तंत्र ठीक करे
अमरूद की पत्तियां या फिर उससे तैयार जूस पी कर आप पाचन तंत्र को ठीक कर सकते हैं। इससे फूड प्वाइजनिंग में भी काफी राहत मिलती है।

दांतों की समस्या के लिये
दांतदर्द, गले में दर्द, मसूड़ों की बीमारी आदि अमरूद की पत्तियों के रस से दूर हो जाती है। आप पत्तियों को पीस कर पेस्ट बना कर उसे मसूड़ों या दांत पर रख सकती हैं।

डेंगू बुखार
डेंगू बुखार में अमरूद की पत्तियों का रस पियें। यह बुखार को संक्रमण को दूर करता है।

एलर्जी दूर करे
अमरूद की पत्तियों का रस किसी भी प्रकार की एलर्जी को दूर कर सकता है। यह उस वायरस को खतम करता है जिससे एलर्जी पैदा होती है।

सिर में दर्द
आधे सिर में दर्द होने पर सूर्योदय के पूर्व ही कच्चे हरे ताजे अमरूद लेकर पत्थर पर घिसकर लेप बनाएं और माथे पर लगाएं। कुछ दिनों तक नित्य प्रयोग करने से पूर्ण लाभ होता है।

मुंह के छाले
अमरूद के पत्तों पर कत्था लगाकर चबाएं। केवल अमरूद के पत्ते चबाने से भी छाले ठीक हो जाते हैं।

मुंहासे मिटाए
यह एक एंटीसेप्टिक पत्तियां होती हैं जो कि बैक्टीरिया को मार सकती हैं। इसके लिये ताजी पत्तियों को पीस कर दाग धब्बों के साथ मुंहासो पर लगाएं। ऐसा रोजान करना उचित रहेगा।

बालों की ग्रोथ बढाए
इन पत्तियों में बहुत सारा पोषण और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है।

मधुमेह रोगियों के लिये अच्छा
एक शोध के अनुसार अमरूद की पत्तियां एल्फा-ग्लूकोसाइडिस एंज़ाइम की क्रिया द्वारा रक्त शर्करा को कम करती है। दूसरी तरफ सुक्रोज़ और लैक्टोज़ को सोखने से शरीर को रोकती है जिससे शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है।

खुजलाहट
अमरूद की पत्तियों में एलर्जी अवरोधक गुण पाया जाता है। एलर्जी बहुत सारे अन्य खुजलाहट का मुख्य कारण है। अत: एलर्जी को कम करने से खुजलाहट अपने आप कम हो जायेगी।



Click it and Unblock the Notifications
