Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
दिखना है सबसे हटके, तो ट्राय करें ये हेयर कलर
हेयरकलर्स और हेयर स्टाइलिंग को लेकर महिलाएं बहुत ज्यादा कॉन्शियस होती है, क्योंकि बाल हमारे मेकओवर का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। हम जब भी कहीं जातें है या पब्लिकली इंट्रैक्ट होते है तो हम चाहते है कि हमारे बाल औरों से बेहतर औऱ अलग लगें।
अच्छे बाल हमारा आत्मविश्वास बढ़ाते है और लोगों के बीच गॉसिप का हिस्सा बन जाते है। अच्छे बालों से हमारा चेहरा भी खिल उठता है जो एक अच्छा एहसास होता है। अगर आपको अपने बालों को हाइलाइट करना चाहते हैं तो ये आपके बालों के कलर पर डिपेंड करता है कि वो हल्का कलर है या डार्क, किसी भी तरह का हेयर स्टाइल बदलने से पहले आप किसी अच्छे हेयर एक्सपर्ट की सलाह ले सकती हैं।

आइए आपको कुछ लेटेस्ट हेयर ट्रेंड के बारे में बताते हैं।

ब्लांचे हेयर कलर
ये हेयर ट्रेंड लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है और लगातार ट्रेंड पर है। इस तकनीकि को पेंटिंग हेयर स्टाइल भी कहते है इसमें बालों को अलग-अलग जगह कलर किया जाता है जो सूरज की रोशनी में चमकते है और बहुत ही सुंदर लगते है इस स्टाइल को अपनाने से पहले ध्यान रहे कि ये कलर आपके स्किन के कलर का ही होना चाहिए।

हेयर कंटूरिंग
ये हेयर ट्रेंड बिल्कुल नया है जिस तरह आप मेकअप कंटोरिंग करती है उसी तरह से इस हेयर स्टाइल में चेहरे के आसपास बालों को हल्के और डार्क टोन के साथ कलर करना होता है ये आपके चेहरे के मेकअप के साथ मिलकर उसकी रंगत को दोगुना कर देता है। आप इसके साथ हल्के हाइलाइट का प्रयोग करें ताकि आपके त्वचा के मुकाबले ये सॉफ्ट दिखाई पड़े।

ओम्ब्रे हाईलाइट्स
इस हेयर स्टाइल को देशी भाषा में डुबकी हेयर स्टाइल भी कहा जाता है क्योंकि इसमें बालों का एक किनारा कलर में डूबा हुआ वा एक किनारा बिल्कुल सूखा होता है। इस हेयर स्टाइल में बालों की ज्यादा देखभाल नही करनी पड़ती है। इस हेयर स्टाइल में कलर बालों के जड़ों तक जाता है और ऊपर का हिस्सा हल्का होता है अगर ये सही से कलर हो गया तो आपके बालों में चार चांद लगा देगा।

रिब्बन्ड हेयर स्टाइल
जो महिलाएं अपने बालों को हमेशा लहराते रहते है और रिबन से नफरत करते है उनकी सोंच ये हेयर स्टाइल बदलकर रख देगी, इस हेयर स्टाइल में आप रिबन के अनुसार बैगनी या गुलाबी कलर का यूज करके बालों को खुला छोड़कर काफी बोल्ड दिख सकती है।

लॉ लाइट्स
ये हेयर स्टाइल बालों के कलर करने के तरीकों का एक्सपर्ट है आप अपने बाल के कलर से हल्के कलर यूज करके अपने आप को हाईलाइट कर सकती है इस हेयर स्टाइल में ऐसे कलर्स का प्रयोग किया जाता है जो आपके बालों के कलर को दबाने के बजाए उसको हाइलाइट करता है।

अंडर लाइट्स
इंद्रधनुषी दिखने वाली ये हेयरस्टाइल आपके बालों के नीचे के हिस्सों को कलर करने की तकनीकी है आप इसमें एक से ज्यादा कलर्स का भी यूज कर सकते है पर ध्यान रहे ऐसा करने से पहले आप हेयर एक्सपर्ट की सलाह लेना ना भूलें हां अगर आपने परफेक्ट तरीके से इस हेयर स्टाइल को कलर कर लिया तो आपके दोस्त निश्चित ही आपको देखकर जलने लगेगें।



Click it and Unblock the Notifications
