Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व
बालों का सत्यानाश करती हैं आपकी ये रोजाना की गलतियां
आज कल लड़कियां अपने बालों पर काफी ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगी हैं क्योंकि उन्हें अपने बालों की काफी चिंता होने लगती है। लेकिन कहीं ना कहीं हमसे अनजाने में गलतियां हो ही जाती है और अपने बालों को नुकसान कर बैठते हैं।
कई सारी लड़कियां बालेां में कैमिकल का यूज़ करती हैं और उन्हें सीधा करने के लिये स्टाइलिंग टूल का यूज़ करती हैं। आइये जानते हैं कि आप रोजाना ऐसी क्या गल्तियां करती हैं जो आपके बालों को खराब कर रही हैं।

गरम पानी से नहाना
गरम पानी से नहाने में बड़ा ही मजा आता है लेकिन रोजाना का यह काम आपके बालों को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप अपने बालों को गरम पानी से धोती हैं तो यह बालों के नेचुरल ऑइल को चुरा सकता है। इससे बालों का पोषण छिन सकता है। अगर आप शैंपू कर रही हैं तो पानी को हल्का गुनगुना रखें। कंडीशनर लगाने के बाद बालों को हमेशा ठंडे पानी से ही धोना चाहिये जिससे रोम छिद्र बंद हो जाएं और
फिजिनेस दूर हो सके।

बालों को पोछने के लिये गलत तौलिये का प्रयोग करना
हम में से बहुत से लोग अपनी बॉडी और बाल को पोछने के लिये एक ही किस्म की तौलिया का प्रयोग करते हैं। जो कि बिल्कुल गलत है। अगर आप नॉर्मल टेरीक्लॉथ की तौलिये का प्रयेाग करती हैं तो वह आपके बालों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है। अपने बालों को पोछने के लिये माइक्रोफाइबर तौलिये का यूज़ कर सकती हैं जो कि बालों को आराम से बिना नुकसान पहुंचाए ही सूखा देगा। जब तक के लिये आप के पास यह तौलिया नहीं है तब तक के लिये आप मुलायम टी शर्ट का प्रयोग कर सकती हैं।

बहुत ज्यादा ड्राय शैंपू का प्रयोग करना
इसमें कोई शक की बात नहीं है कि जब आपके पास शैंपू करने का समय नहीं होता है तब आप ना चाहते हुए भी ड्राई शैंपू का प्रयोग करती हैं। लेकिन इसका बहुत ज्यादा प्रयोग आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। बहुत ज्यादा ड्राई शैंपू के प्रयोग से यह बालो में धीरे धीरे जमा होने लगता है और पोर्स को बंद कर देता है, जिससे बालों का सारा पोषण निकलना शुरु हो जाता है।

बालों को गलत तरह से झाड़ना
बाल अगर उलझे हुए हैं तो बहुत से लोग उसे सुलझाने के लिये बालों में तेज तेज कंघी करते हैं जिससे बाल सुलझते तो नहीं है बल्कि और भी ज्यादा टूट जाते हैं। कंघी हमेशा मुलायम दांतों वाली ही लें और बालों को छोटे छोटे सेक्शन में बांट कर ही झाड़ें।

सही बैंड ना लगाना
इसी तरह से बालों में लगाए जाने वाले बैंड और इलास्टिक भी बालों को काफी तोड़ते हैं। बालों में अगर टाइट बैंड लगाया तो वह बालों को और भी ज्यादा खींच कर तोड़ देते हैं। इन्हें अगली बार जब भी खरीदें तब इन्हें स्ट्रेच कर के जरुर देख लें।

गलत तकिये पर सोना
आप किस टाइप की तकिये पर सोती हैं इससे काफी फरक पड़ता है। सोते वक्त आप करवट लेती होंगी। एक नॉर्मल कॉटन की तकिये पर आपके बाल काफी ज्यादा टूटते होंगे। लेकिन वहीं अगर सिल्क का कवर है तो आपके बाल उस पर चिपकेंगे नहीं और आप जिस ओर भी करवट लेंगी वह रसी ओर चले जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
