Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
सर्दियों में भी कैद रखना चाहते हैं बालों की खूबसूरती, ट्राई करें ये हेयर मास्क
सर्दियों का मौसम हम में से कई लोगों को बेहद रास आता है लेकिन इस दौरान बस बालों की स्थिति थोड़ी खराब हो जाती है। अगर आप ठंड के मौसम में भी बालों को हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको उन्हें स्पेशल केयर देने की ज़रूरत है।
इस मौसम में चलने वाली शुष्क हवा की वजह से ही बाल सबसे ज़्यादा डैमेज होते हैं। टोपी पहनना और हीट प्रोडक्ट्स का ज़्यादा इस्तेमाल भी डैमेज बढ़ा देता है। इन सब की वजह से स्प्लिट एंड्स और हेयर फॉल दोनों बढ़ जाते हैं।

आज के समय में मौसम को ध्यान में रखकर मार्किट में हेयर प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं। लेकिन जब आप घर पर ही सर्दियों के मौसम में भी अपने बालों की सुंदरता बरकरार रख सकते हैं तो बहरी ऑप्शन को अपनाने की क्या ज़रूरत है?
आज इस आर्टिकल में हम आपको घर पर तैयार किये जा सकने वाले विंटर हेयर केयर मास्क के बारे में बताएंगे। जानते हैं इन हेयर मास्क को कैसे तैयार करना है।

अंडे और शहद का मास्क
शहद बालों में नमी को लॉक कर देता है जिससे आपके बाल और स्कैल्प हाईड्रेटेड रहते हैं। एक बाउल में अंडा और कच्चे शहद को मिक्स करें। इस मास्क को अपने स्कैल्प और बालों में लगाकर मसाज करें। इस बात का ध्यान रखें की ये मास्क आपके पूरे बालों में लगा हो। इसे 30 मिनट तक के लिए लगा रहना दें और फिर अपने नॉर्मल शैम्पू से धो लें।

एलोवेरा और नींबू का रस
स्कैल्प को राहत पहुंचाने और बालों की डीप कंडीशनिंग के लिए एलोवेरा बेस्ट है। एलोवेरा का एक ताज़ा पत्ता लें और उसमें से सफेद जेल निकाल लें। अगर आपके पास एलोवेरा का पत्ता नहीं है तो आप मार्किट में उपलब्ध रेडीमेड जेल भी ले सकते हैं। इसमें आप ताज़ा नींबू के रस को डालें और दोनों को अच्छे से मिक्स करें। इसे अपने बालों में लगाएं। आप ये मिश्रण बालों की जड़ से लेकर टिप तक लगाएं और इसे 15 मिनट के लिए रहने दें। 15 मिनट के बाद आप इसे सादे पानी और अपने पसंदीदा शैम्पू से इसे धो लें।

केला और ओलिव ऑयल
कड़ाके की ठंड के बावजूद ये मास्क आपके बालों को स्मूद और सॉफ्ट रखेगा। एक पका हुआ केला लें और उसे छील लें। इसे अब एक स्मूद पेस्ट बनाने के लिए मैश कर लें। अब केले के इस इस पेस्ट में कुछ बूंदें ओलिव ऑयल की मिलाएं। दोनों सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें। इसे अपने बाल और स्कैल्प पर लगाएं। 30 मिनट तक इंतज़ार करें और फिर इसे आप शैम्पू से धो लें।

कद्दू और शहद
जी हां कद्दू, बिल्कुल सही पढ़ा आपने। कद्दू का इस्तेमाल भी आप बालों को डैमेज होने से बचाने के लिए कर सकते हैं। आधा कद्दू लेकर उसे छील लें और छोटे छोटे टुकड़े में काट लें। इसे ब्लेंड करके अच्छा पेस्ट बना लें। अब इसमें कुछ बूंदें शहद की डालें और अच्छे से मिक्स करें। इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाकर कुछ मिनट तक मसाज करें। मसाज करने के बाद आप इसे 30 से 45 मिनट के लिए छोड़ सकते हैं। इसके बाद सादे पानी से अपने बाल धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
