Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
क्या होता है स्कैल्प सोरायसिस?. जानिए इसे दूर करने के घरेलू नुस्खे
स्कैल्प सोरायसिस एक सामान्य रोग है जिसमें सिर की त्वचा पर लाल और परतदार पैचेज़ पड़ जाते हैं। इसमें एक बड़ा या कई छोटे पैचेज़ हो सकते हैं। ये पैचेज़ बालों से ढके रहते हैं लेकिन धीरे-धीरे माथे, गर्दन और कानों के पीछे तक पहुंच जाते हैं। चिकित्सा के इतिहास में अब तक स्कैल्प सोरायसिस की कोई जानकारी नहीं है। ये कोई संक्रामक रोग नहीं है बल्कि वंशानुगत है। अगर आपके परिवार में किसी को स्कैल्प सोरायसिस रहा है तो आपकी इसके चपेट में आने की संभावना बढ़ जाती है।
स्कैल्प सोरायसिस के लक्षणों में स्कैल्प पर स्केली और पैची स्किन, खुजली और डैंड्रफ होना आदि शामिल है। स्कैल्प सोरायसिस की वजह से बाल नहीं झड़ते हैं। अगर आपको स्कैल्प सोरायसिस है तो किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से तुंरत संपर्क करें। डॉक्टर आपको स्टेरॉएड, तेल या लोशन बताएंगे जो आपको स्कैल्प सोरायसिस से तो बचालेंगें लेकिन आपके बालों की सेहत को खराब कर सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप स्कैल्प सोरायसिस का ईलाज घरेलू नुस्खों से करें।

तो चलिए जानते हैं स्कैल्प सोरायसिस के घरेलू नुस्खों के बारे में...
एप्पल सिडर विनेगर
एप्पल सिडर विनेगर में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। ये स्कैल्प सोरायसिस के कारण हुए लालपन, छालों और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसमें एंटीसेप्टिक यौगिक भी होते हैं जो संक्रमण से बचाते हैं। दो चम्मच एपपल सिडर विनेगर को आधे कप पानी में डालें। इससे जलन कम होगी। इसे 20 मिनट तक प्रभावित हिस्से पर लगाएं। सप्ताह में दो बार इसे लगाएं। गुनगुने पानी से सिर धो लें।
एलोवेरा
एलोवेरा जैल को स्कैल्प पर लगाने पर ठंडक मिलती है। ये खुजली और जलन से राहत दिलाता है। इसमें एंटी इंफ्लामेट्री और एंटीसेप्टिक यौगिक होते हैं जो नैचुरली सोरायसिस को ठीक करने में मदद करते हैं। ताजा एलोवेरा जैल लें और उसमें लैवेंडर ऑयल मिलाएं। इसे लगाने के बाद पानी या मेडिकेटेड शैंपू से बालों को धो लें।
नारियल तेल
स्कैल्प सोरायसिस के घरेलू नुस्खों में नारियल तेल भी बहुत असरकारी होता है। ये स्किन पैचेज़ को कम करता है और स्कैल्प इसे आसानी से सोख लेता है जिससे सूखापन और पैचेज़ नहीं बनते हैं। नारियल तेल को हल्का सा गर्म करके सिर पर लगाएं। इससे मालिश करें और सुबह बालों को धो लें। नारियल तेल की जगह पुदीने का तेल, टी ट्री ऑयल, सरसों का तेल और लैवेंडर ऑयल भी लगाएं।
डैड सी सॉल्ट
ये कई त्वचा विकारों को ठीक करने में मदद करता है। ये त्वचा को आराम और ठंडक पहुंचाता है। गुनगुने पानी में डैड सी सॉल्ट डालें और 15 मिनट के लिए इसे अपने बालों पर लगाएं। इससे खुजली और स्केल हट जाएंगें।
योगर्ट
योगर्ट त्वचा को मॉइश्चराइज़ करता है। ये स्कैल्प की खुजली और सूखेपन को घटाता है। योगर्ट मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। स्कैल्प पर आधे घंटे तक योगर्ट को लगाएं और मसाज करें। किसी एंटीसेप्टिक शैंपू से सिर धो लें।
अदरक
अदरक में औषधीय और एंटी इंफ्लामेट्री यौगिक होते हैं। इसमें एंटी माइक्रोबियल यौगिक भी होते हैं जो संक्रमण से बचाते हैं। स्कैल्प सोरायसिस में अदरक को घरेलू नुस्खे के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। पानी में अदरक के एक टुकड़े को उबालें। पानी को दानकर इसमें शहद और नींबू डालें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें। बाद में इससे सिर धो लें।
शिया बटर
शिया बटर में विटामिन ए, विटामिन ई और ट्राईग्लिसराइड होते हैं जो सिर की त्वचा को पोषण और नमी प्रदान करते हैं। शिया बटर मृत और स्केली त्वचा को हटाने में मदद करता है। ये स्कैल्प सोरायसिस के साथ-साथ शरीर पर सोरायसिस को भी ठीक कर सकता है। शिया कटर को पिघलाकर उससे स्कैल्प पर मसाज करें और रातभर के लिए छोड़ दें। इसे सप्ताह में दो बार करें।



Click it and Unblock the Notifications
