Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
लंबे बालों के लिए लगाएं कॉफी का ये हेयर मास्क
हम में से कई लोगों के दिन की शुरुआत कॉफी के बिना नहीं हो पाती है। हेल्थ के अलावा कॉफी सौन्दर्य के लिए भी फायदेमंद है। जी हाँ, इसमें कुछ ऐसे यौगिक मौजूद हैं जो त्वचा और बालों को सुंदर बनाने में मदद करते हैं।
इसमें मौजूद कैफीन बालों को सुंदर दिखाता है और उन्हें स्वस्थ बनाए रखता है। इससे स्कैल्प में रक्त प्रवाह भी बेहतर हो पाता है। ये बालों के झड़ने जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है और बालों को मज़बूती प्रदान करता है। ये बेहतरीन हेयर मास्क और कंडीशनर है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों को स्वस्थ रखते हैं। कॉफी त्वचा ओर स्कैल्प को एक्सफोलिएट करता है।

ये कई सौन्दर्य संबन्धित समस्याओं का एक इलाज है। इसकी मदद से आप घर पर ही अपनी सुंदरता को निखार सकती हैं। तो चलिये जानते हैं कि बालों को कॉफी से क्या क्या फायदे मिल सकते हैं।
बालों की ग्रोथ के लिए
कॉफी से बालों की ग्रोथ बढ़ती है और वो मुलायम बनते हैं। जानिए कॉफी का हेयर मास्क बनाने की विधि।
एक चम्मच कॉफी पाउडर मे 2 चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे बालों पर लगाएँ और मसाज करें। 15-30 मिनट के बाद इसे पानी से धो लें। सल्फेट फ्री शैम्पू का इस्तेमाल करें। सप्ताह में एक बार इसे ज़रूर करें।
थोड़ी सी कॉफी को ब्रू करें और ठंडा होने के लिए रख दें। इसे बालों पर शैम्पू के बाद लगाएं और कंडीशनर करें।
बालों का झड़ना
हेयर फोलिकल्स के कमज़ोर होने पर बाल झड़ने लगते हैं। ऐसा आनुवांशिक, तनाव, एजिंग और हॉर्मोनल असंतुलन के कारण होता है। कॉफी में मौजूद कैफीन बालों को मज़बूत करता है और उन्हें झड़ने से बचाता है। इसके लिए आपको ब्रूड कॉफी से बालों को सप्ताह में दो बार धोना है।
स्कैल्प का रक्त प्रवाह बेहतर होगा
जब स्कैल्प का रक्त प्रवाह बेहतर होगा तो बाल तेज़ी से बढ़ेंगे। कॉफी ऑयल से स्कैल्प पर रक्त प्रवाह को बेहतर किया जा सकता है।
ये ऑयल तैयार और प्रयोग करना बहुत आसान है। अपना कोई पसंदीदा तेल चुनें और इसमे कुछ कॉफी बीन्स डालकर रंग बदलने तक आराम करें। गैस बंद कर के इसे ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने पर तेल को निकाल कर जार मे बंद कर लें।
स्कैल्प स्क्रब
चेहरे और बॉडी पर स्क्रब करना बहुत ज़रूरी होता है लेकिन स्कैल्प की स्क्रबिंग भी महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इससे स्कैल्प की सफाई होती है। स्कैल्प को स्क्रब करने से वहां पर मौजूद मृत कोशिकाएं निकल जाती हैं।
इसके लिए थोड़ा सा कॉफी पाउडर और कंडीशनर लें। इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं और कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें। 20 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें। सप्ताह में एक बार ऐसा ज़रूर करें।
हेयर कलर
बालों के कलर को बेहतर करने मे कॉफी का इस्तेमाल अच्छा रहता है। इससे बालों का रंग गहरा और चमकदार होता है। इसके कोई साइड इफैक्ट नहीं होते हैं।
पहले थोड़ी सी कॉफी को ब्रू कर लें और ठंडा होने के लिए रख दें। अब इसमें एक चम्मच कॉफी पाउडर और 2 चम्मच रेगुलर हेयर कंडीशनर मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इस मिश्रण को मास्क की तरह लगाएं और एक घंटे बाद बालों को धो लें। अगर आप इसे गाढ़ा रंग देना चाहते हैं तो इसमें 1 चम्मच कोकोआ पाउडर भी डालें।
हेयर मास्क की तरह
हेयर मास्क से स्केल्प साफ होती है और बाल मुलायम और नरम बनते हैं।
इस मास्क के लिए 2 चम्मच कॉफी पाउडर, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच ऑलिव ऑयल लें। उन्हें मिक्स कर के स्मूद पेस्ट बना लें। इसे बालों और स्कैल्प पर लगाएं और सर्कुलर मोशन मे मसाज करें। एक घंटे बाद बालों को शैम्पू से धो लें।
कॉफी और शहद
एक कटोरी लें और उसमें कॉफी पाउडर डालें। 1 चम्मच शहद भी मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। इस पेस्ट को बालों पर लगाएं और मसाज करें। 20 मिनट बाद बालों को धो लें। सप्ताह में एक बार इसका प्रयोग ज़रूर करें।
लीव इन कंडीशनर
रेगुलर कंडीशनर की तरह लीव इन कंडीशनर भी बालों को चमक देता है और उन्हें मुलायम बनाता है।
इसके लिए थोड़ी सी कॉफी को ब्रू करें। कुछ देर के लिए इसे फ्रिज मे रख दें। अब बालों को रेगुलर शैम्पू से धोएं। शैम्पू के बाद बालों और स्कैल्प पर ब्रू कॉफी डालें। इसे 10-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से बालों को धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
