Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
शादी के दिन आपकी ये हेयर मिस्टेक कर सकती है पूरा लुक खराब
शादी पूरी ज़िंदगी में एक बहुत ही बड़ा और खूबसूरत लम्हा होता है और निश्चित तौर पर आप उस दिन सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं। हम सभी उस खास दिन पर दमकती त्वचा और गॉर्जियस लुक के साथ सबके सामने आना चाहते हैं ताकि हम सभी के आकर्षण का केंद्र बनें।
हम इस बात का पूरा ख्याल रखते हैं कि ड्रेस से लेकर मेकअप और ज्वेलरी तक सब कुछ परफेक्ट हो। लेकिन बालों का क्या? हेयर स्टाइल बनाना भी एक दुल्हन की सजावट में अहम हिस्सा है। ये आपके लुक को कम्पलीट कर सकता है या फिर उसे पूरी तरह से बर्बाद कर सकता है।

अगर आप चाहती हैं कि शादी के दिन आपका हेयर स्टाइल आपको कॉम्पलिमेंट करे तो आपको किसी भी कीमत पर कुछ सामान्य गलतियों को करने से बचना होगा। ये आपकी पूरी मेहनत खराब कर सकते हैं।
अगर आप उन गलतियों के बारे में जानना चाहती हैं तो ये आर्टिकल ज़रूर पढ़ें। तो चलिए जानते हैं कि होने वाली दुल्हन को कौन से हेयर मिस्टेक्स से बचना चाहिए।

1. सस्ते हेयर एक्सटेंशन से दूर रहें
आप ये बात सुनिश्चित करें कि आप सस्ते हेयर एक्सटेंशन का इस्तेमाल नहीं करेंगी। साथ ही ऐसे हेयर एक्सटेंशन का चुनाव करें जो आपके असली बालों के टेक्सचर से मेल खाता हो ताकि शादी के दिन आपके बाल नकली ना लगें। पार्लर में बहुत ही खराब क्वालिटी के हेयर एक्सटेंशन का इस्तेमाल किया जाता है इसलिए आप खुद से ही अच्छी क्वालिटी का खरीद कर रख लें।

2. हाई पफ ना बनाएं
हाई पफ का चुनाव ना करें, ये आपके लुक को खराब कर सकता है। यक़ीन मानिए, हाई पफ आपकी लुक को काफी ड्रामाटिक बना देगा। ये सलाह दी जाती है कि आप सामान्य सतह पर रहने वाला हेयर स्टाइल चुनें।

3. समझदारी के साथ करें ताज़ा फूलों का चुनाव
ताज़े फूल बहुत शानदार लगते हैं। लेकिन जब बात इनका इस्तेमाल अपने हेयर स्टाइल के लिए करने की आती है तो ये आप पर निर्भर करता है कि आप कैसे उन्हें शो करते हैं। अगर आपने सही तरीके से फूलों का इस्तेमाल नहीं किया तो आप फूलों का गुलदस्ता नज़र आ सकती हैं।

4. बॉबी पिन का भरपूर इस्तेमाल करें
अगर आप बन या फिर वैसा ही कोई हेयर स्टाइल बनाने जा रही हैं तो ये सुनिश्चित कर लें कि आपका हेयर स्टाइल बॉबी पिन की मदद से सही ढंग से टिका हुआ हो। अगर इधर उधर से बाल निकलने लगे तो ये आपके पूरे लुक को खराब कर देगा।

5. बहुत ज़्यादा ब्राइट और बोल्ड हेयर कलर से बचें
अपने शादी के दिन अपने बालों के रंग को नार्मल और सिंपल रखें। आपका बोल्ड और ब्राइट हेयर कलर इवेंट के मुताबिक बिल्कुल मैच नहीं करेगा। इस वजह से ज़्यादा एक्सपेरिमेंट करने से बचें। भले ही शादी के बाद अपनी पसंद से अपने बालों का रंग चुन लें।

6. ट्रायल लेना ना भूलें
ये सामान्य सी बात है कि आप फेशियल और मसाज के चक्कर में अपने बालों पर ध्यान देना भूल जाते हैं। अपनी शादी की तारीख से पहले हेयर ट्रायल ज़रूर लें और उसके बाद ही फैसला लें कि आपको अपने खास दिन के लिए कैसा हेयर स्टाइल रखना है।

7. बालों पर स्प्रे का ज़्यादा ना करें इस्तेमाल
अपनी हेयर स्टाइलिस्ट को पहले ही ये बता दें कि वो बहुत ज़्यादा स्प्रे ना करे। हेयर स्प्रे की मदद से हेयर स्टाइल अपनी जगह पर तो रहेगा लेकिन इसकी मात्रा अगर ज़्यादा हो तो ये अपनी जगह से हट भी सकता है। ये सबसे कॉमन गलती है जो हर दुल्हन अपनी शादी के दिन तैयार होते समय करती है।



Click it and Unblock the Notifications
