Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
रूखी और खुजली वाले स्कैल्प से छुटकारा पाने के लिए करें ये हर्बल उपाय
रूखी त्वचा का मतलब है ड्राई रुसी और डैंड्रफ की ये परतें हेयर फॉल को बढ़ावा देती हैं। इससे राहत पाने के लिए केमिकल युक्त शैम्पू का इस्तेमाल ना करें। ये स्कैल्प में से नेचुरल ऑयल को खत्म कर के बालों को और रुखा बना देते हैं।
ऐसे में आपको अपने रूखे स्कैल्प के लिए ज़रूरत है नेचुरल और हर्बल उपचार की। हर्बल उपायों में टॉक्सिक केमिकल्स नहीं होते हैं। उन्हें तैयार करने का खर्चा भी बहुत कम होता है और बदले में 99 प्रतिशत मौकों पर सही रिज़ल्ट भी मिल जाता है।

ड्राई स्कैल्प के लिए आयुर्वेदिक मास्क तैयार करने से पहले ये जानते हैं कि किस वजह से सिर की त्वचा अपना मॉइशचर खोकर ड्राई हो जाती है। मौसम में बहुत ज़्यादा बदलाव, गर्म पानी, स्ट्रेस, भारी केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल आदि स्कैल्प के प्राकृतिक तेल को सूखा देते हैं जिसकी वजह से सिर में खुजली पैदा होती है और वो ड्राई हो जाते हैं।
ऐसे में सबसे पहले आपको क्या करने की ज़रूरत है? आप सूरज की रौशनी में जब भी बाहर निकलें स्कार्फ़ से अपने बालों को ढक लें, हर्बल हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, बाल धोने के लिए हल्के गर्म पानी का प्रयोग करें और अपने बालों को हफ्ते में सिर्फ दो बार ही शैम्पू करें।
जिस तरह एक पौधे को ज़िंदा रहने के लिए पानी की ज़रूरत होती है, ठीक उसी तरह आपके बालों को ज़िंदा रहने और पोषण के लिए नेचुरल ऑयल की ज़रूरत होती है जो उसे आपके स्कैल्प से ही मिलता है। आज हम आपको ऐसी नेचुरल चीज़ों के बारे में बताएंगे जिनका इस्तेमाल करके आप ड्राई स्कैल्प और डैंड्रफ से राहत पा सकते हैं।

ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन ई ना सिर्फ रूखे स्कैल्प की मरम्मत करते हैं बल्कि ये पीएच लेवल को भी संतुलित करते हैं। ये स्कैल्प से डैंड्रफ के फ्लैक्स हटाकर बालों को बढ़ने का मौका देते हैं।
स्टेप 1:
दो चम्मच ऑलिव ऑयल को मध्यम आंच पर गर्म करें और दस मिनट तक ऐसा होने दें। उसके बाद फ्लेम बंद कर दें। जब ये तेल ठंडा हो जाए तो इससे स्कैल्प की मालिश करें।
स्टेप 2:
इस ऑयल को कम से कम 20 मिनट के लिए लगा रहने दें ताकि ये डैंड्रफ पर काम कर सके। उसके बाद किसी सौम्य शैम्पू से इसे धो लें।

टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो स्कैल्प से अशुद्धि, बंद रोमछिद्र और क्यूटिकल्स को साफ़ करने का काम करते हैं, जिससे स्कैल्प स्वस्थ बनती है।
स्टेप 1:
एक कप पानी में पांच से दस बूंदें टी ट्री ऑयल की डालें और उसे मिला लें।
स्टेप 2:
इस मिश्रण का इस्तेमाल शैम्पू करने के बाद बालों को धोने के लिए करें। इस लिक्विड को सिर पर डालने के बाद 5 मिनट के लिए मसाज करें और फिर ठंडे पानी से इसे धो लें।

नींबू का रस और शहद
नींबू के रस में मौजूद सिट्रिक एसिड और विटामिन सी और शहद की सौम्यता स्कैल्प को मुलायम करने, शुष्कता दूर करने और फ्लैक्स वाले डैंड्रफ को दूर करके सिर की त्वचा से खुजली को भी कम करने में मदद करता है।
स्टेप 1:
एक चम्मच अॉर्गेनिक शहद में 10 बूंदें नींबू की रस की मिलाएं और इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
स्टेप 2:
सिर को गिला कर लें और स्कैल्प पर इस मिश्रण से मसाज करें। इसे स्कैल्प पर 20 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर सादे पानी से धो लें। ये स्कैल्प के साथ आपके बालों को भी बेहतर बनाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
