Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
लंबे और मज़बूत बालों के लिए घर पर ही बनाएं कोकोनट शैम्पू, जानें easy steps

रोज़ाना सुबह बालों को संवारना भी आपके काम की लिस्ट में शुमार रहता होगा। आप हर रोज़ शैम्पू नहीं करते होंगे लेकिन जब करते हैं तब आप बालों को सही ढंग से साफ़ करने के बाद कंडीशनर लगाते होंगे और अच्छे से सुखाते होंगे।
मार्केट में मिलने वाले ना जाने कितने ही शैम्पू आप ट्राई कर चुके होंगे लेकिन कभी घर में तैयार शैम्पू से बाल धोए हैं? नहीं? तो आपको एक बार ऐसा ज़रूर करना चाहिए। ये बनाने में तो आसान है ही साथ ही आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद भी है। साथ ही इसमें आपके बालों को डैमेज करने वाले केमिकल भी नहीं होंगे।

होममेड शैम्पू की बात कर रहे हैं तो आप इसमें इस्तेमाल होने वाली चीज़ों के बारे में भी सोच रहे होंगे। बालों और स्कैल्प के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल तो ना जाने कब से करते आए हैं। तो क्यों ना इस शैम्पू में नारियल और नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जाए।
हम नारियल का इस्तेमाल करके शैम्पू तैयार करने की विधि आपको ज़रूर बताएंगे लेकिन उस से पहले ये जान लेते हैं कि नारियल से बालों को किस किस तरह का लाभ मिलता है।

नारियल और नारियल तेल से बालों को मिलता है ये फायदा
ये बालों के फॉलिकल्स में गहराई तक जाकर हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देता है
ये रूखी त्वचा से लड़ता है और डैंड्रफ दूर करता है
बालों की चमक बढ़ाता है
बालों के टूटने की समस्या को दूर कर ये स्प्लिट एंड्स भी ठीक करता है
जड़ों को पोषण देता है
पुरुषों में गंजेपन की समस्या कम करता है

मज़बूत बालों के लिए नारियल से शैम्पू कैसे तैयार करें?
घर पर नारियल तेल की मदद से शैम्पू तैयार करना मुश्किल काम नहीं है। यहां बताई गयी इन तरीकों की मदद से आप आसानी से अपने लिए केमिकल फ्री शैम्पू बना सकते हैं।

1. नारियल का तेल और ग्लिसरीन का शैम्पू
सामग्री
½ कप ग्लिसरीन
½ कप नारियल का दूध
1 कप लिक्विड सोप
4 चम्मच नारियल तेल
10 बूंदे किसी भी एसेंशियल ऑयल की (लैवेंडर/रोज़मेरी/जोजोबा)
कैसे तैयार करें
एक बर्तन में ग्लिसरीन और नारियल के दूध को मिला कर अच्छे से मिक्स करें।
अब इसमें जितनी बताई गयी उतनी मात्रा में नारियल का तेल और एसेंशियल ऑयल मिलाएं।
अच्छे से मिश्रण तैयार करें।
सबसे अंत में लिक्विड सोप मिलाएं और मिक्स करें। इसे किसी बोतल में रख लें और जब मन करे इसका इस्तेमाल करें।

2. कोकोनट मिल्क शैम्पू
सामग्री
1 कप नारियल का दूध या कोकोनट मिल्क
1/3 कप ऑलिव ऑयल
1 कप गर्म पानी
कैसे तैयार करें
एक पैन में ऑलिव ऑयल और नारियल का दूध मिक्स करें।
गर्म पानी डाल कर मिलाएं।
किसी बोतल में रख कर इस्तेमाल करने के लिए स्टोर कर लें।
आप इसमें से थोड़ा शैम्पू लेकर लगाएं और स्कैल्प पर मसाज करें। ये एक चिपचिपा लेयर बना देगा। तक़रीबन पांच मिनट तक मसाज करने के बाद सिर धो लें। इसके बाद आप कंडीशनर का इस्तेमाल हमेशा की तरह कर सकते हैं।

3. नारियल और शहद का शैम्पू
सामग्री
3 चम्मच शहद
1 कप एलोवेरा जेल
1 कप नारियल का तेल
½ कप पानी
1 चम्मच लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
1 चम्मच रोज़मेरी एसेंशियल ऑयल
½ कप लिक्विड कैसिल सोप - इसकी वजह से शैम्पू में झाग बनेगा। अगर आप झाग नहीं चाहते हैं तो इसे ना मिलाएं।
कैसे तैयार करें
एक पैन में पानी को गुनगुना गर्म कर लें।
इसमें शहद मिलाकर अच्छे से मिलाएं।
इसमें कोकोनट ऑयल मिलाकर हिलाते रहें।
अब दोनों एसेंशियल ऑयल मिला दें।
अब सोप मिलाकर अच्छे से ब्लेंड करें।
इस मिश्रण को बोतल में डाल कर रेफ्रिजरेटर में रख दें।
नोट: इस शैम्पू को इस्तेमाल करने से पहले अच्छे ढंग से बोतल हिला लें। आपका ये शैम्पू दो से तीन हफ्ते तक चल सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
