Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
इस तरह रीठे से घर पर ही बनाएं शैंपू, हेयर मास्क और कंडीश्ानर
हर कोई लंबे, घने और खूबसूरत बाल पाना चाहता है। इसके लिए ना जाने हम कितने पैसे बर्बाद कर देते हैं और थेरेपिस्ट से ट्रीटमेंट लेते हैं लेकिल सब बेकार हो जाता है। मार्केट में उपलब्ध केमिकलयुक्त शैंपू, कंडीश्नर और ट्रीटमेंट का इस्तेमाल बालों को फायदे से ज्यादा नुकसान होते हैं। यहां तक कि इनका असर भी ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहता है।
ऐसे में सबसे बेहतर होगा कि आप प्राकृतिक चीज़ों की मदद लें। बालों के लिए रीठा से बेहतर और कुछ नहीं होता। इससे बाल सुंदर, मजबूत और चमकदार बनते हैं। मार्केट में उपलब्ध शैंपू और कंडीश्नर की बोतलों में भी रीठे का ही प्रयोग किया जाता है लेकिन इनके साथ और भी कई केमिकल्स होते हैं।

इसलिए आज हम आपको रीठा और इसके पाउडर से शैंपू और कंडीश्नर बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।
शैंपू बनाने के लिए रीठा
भारत में बहुत पुराने समय से ही प्राकृतिक चीज़ों से शैंपू बनाने का चलन है। हालांकि, अब सभी अपने कामों में इतने व्यस्त रहते हैं कि उनके पास इतना समय नहीं है कि वो खुद घर पर केमिकल रहित शैंपू बना पाएं। बाजारू शैंपू आपका समय तो बचा देते हैं लेकिन स्कैल्प और बालों को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं।
तो अगर आप अपने बालों को नुकसान से बचाना चाहती हैं तो इस आसान तरीके से घर पर ही शैंपू तैयार कर लें।
आंवला, शिकाकाई के साथ रीठा के कुछ बीजों को उबाल लें। इन सब चीज़ों को पानी में डालकर 30 से 40 मिनट तक उबालें और सभी चीज़ों को मैश कर लें।
इसे रातभर भीगने के लिए छोड़ दें
सुबह सारे पानी को छान नें।
इस लिक्विड को शैंपू के
नोट : नैचुरल शैंपू ज्यादा झाग नहीं बनाते हैं।
रीठा शैंपू के फायदे
डैंड्रफ और बालों के झड़ने की समस्या को दूर करे।
सिर की खुजली से राहत
इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियन गुण होते हैं।
स्कैल्प के पीएच स्तर को सुतंलित रखता है।
कंडीश्नर बनाने के लिए रीठा
प्रदूषण और उमस की वजह से बालों को कंडीश्नर करने की बहुत जरूरत होती है। मार्केट में मौजूद सोडियम लॉरिल सल्फेट और पराबेन कंडीश्नर की वजह से बालों के झड़ने की समस्या होने लगती है।
अगर आप भी बालों की ऐसी समस्या से परेशान हैं तो रीठा ने घर पर ही बड़े ही आसान तरीके से अपने बालों के लिए कंडीश्नर तैयार कर लें।
• रातभर रीठा पाउडर को पानी में भिगो दें और सुबह इसे छान लें।
• पानी को छानने के बाद आपका कंडीश्नर तैयार है।
रीठा कंडीश्नर के लाभ
ये बालों को नैचुरल चमक और सौंदर्य देता है।
• इसमें किसी तरह का केमिकल नहीं होता इसलिए इससे बाल भी नहीं झड़ते हैं।
• ये बालों को फ्रिजी होने से भी बचाता है।
हेयर मास्क बनाने के लिए रीठा
कभी-कभी बाल रूखे और बेजान लगने लगते हैं। ऐसे में हेयर मास्क से बालों की सुंदरता वापिस आ सकती है। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे और समय भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। घर पर रीठे से बड़ी ही आसानी से आप हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। सूखे आंवले और रीठे को रातभर भिगोकर रख दें और दोनों को मिक्स कर दें।
इसमें धूप में सुखाई गई हिबिस्कस की पत्तियां और योगर्ट मिलाएं। अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है तो इसमें मुल्तानी मिट्टी डाल लें।
सभी चीज़ों को मैश कर लें और मिक्स करके रातभर के लिए रख दें।
सुबह इस मिश्रण को छान लें।
अब बालों और जड़ों पर इससे मसाज करें और एक घंटे के लिए छोड़ दें।
पानी में रीठे को तब तक उबालें जब तक कि वो मुलायम ना हो जाए और फिर पानी से निकालकर इसे मैश कर लें।
अब रीठा शैंपू उसे बालों को धो लें।
रीठा हेयर मास्क के फायदे
ये बालों को घना बनाता है।
बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है।
स्कैल्प को एक्सफोलिएट करता है।
सिर को ठंडक पहुंचाता है।
प्रकृति में मनुष्य जाति की सभी मुश्किलों और समस्याओं का हल छिपा है। रीठा में स्वस्थ बालों का रहस्य छिपा है। अगर आपके बाल कमजोर या पतले हैं तो आप रीठे की इस थेरेपी को अपना सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
