Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
दोमुंहे बालो से छुटकारा पाने के लिये एवोकाडो का इस्तेमाल
Split ends या फिर दो मुंहे बालों से छुटकारा पाना इतना आसान नहीं है जितना कि लगता है। इस समस्या को दूर करने के लिये आपको प्राकृतिक चीजों का उपयोग करना होगा। ऐसे में एवोकाडो काफी काम में आता है। यह बालों की समस्या को जड़ से ठीक करने में मदद करता है। यह आपके Split ends को रिपेयर करने के अलावा बालों की और भी समस्याओ को ठीक करने में मदद करता है। एवोकाडो में फैटी अमीनो एसिड होता है जो डैमेज हेयर को रिपेयर करने में मदद करता है।

आपको अगर बाजार में एवोकाडो मिल जाए तो उसमें से आपको सिर्फ दो चम्मच लेने की आवश्यकता है। आप इसके साथ शहद, मेयोनीज, केला, पपीता या दही आदि मिला कर बालों के लिये पैक तैयार कर सकती हैं। आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही एवोकाडो हेयर पैक जिससे आपके दोमुंहे बालों की समस्या से आराम मिल सकता है।

1. एवोकाडो और केला
सबसे पहले एवोकाडो और केले को मैश कर लें और उमें 4-5 चम्मच रोज वॉटर मिक्स करें। अब इस पेस्ट को सिर पर लगाएं और मसजा कर के एक घंटे के लिेय ऐसे ही छोड़ दे। उसके बाद किसी शैंपू से बाल धो लें। इस प्रोसेस को एक हफ्ते बाद फिर से रिपीट करें।

2. एवोकाडो और बादाम तेल
2 टीस्पून एवोकाडो को 3 चम्मच बादाम तेल के साथ मिक्स करे। फिर इसे सिर पर लगाएं और 40 मिनट तक ऐसे ही रख दें। बाद में अपने सिर को गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा हर हफ्ते करें और प्रभावशाली रिजल्ट देंखे।

3. एवोकाडो और मयोनीज़
एवोकाडो को अच्छी तरह से मैश कर लें और उसमें 2 चम्मच मयोनीज़ मिला लें। फिर इसे अपने सिर पर लगा कर 30-35 मिनट तक लगा कर छोड़ दें। उसके बाद इसे गुनगुने पानी और शैंपू से धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें और रिजल्ट देंखे।
4. एवोकाडो और पपीता
ताजे पपीते के पल्प को मैश कर लें और उसमें 2 चम्मच पिसा हुआ एवोकाडो मिक्स करें। इस मिश्रण को बालों में लगाएं और सूखने दें। 30 मिनट के बाद इसे पानी से धो लें। इसे हफ्ते में दो बार यूज करें और बढियां रिजल्ट देंखे।
5. एवोकाडो और शहद
एवोकाडो को पीस लें और उसमें से 2-3 चम्मच निकाल कर उसके साथ में 4 टीस्पून शहद मिला लें। इस मटीरियल को बालों में लगाएं। और 40 मिनट तक सूखने दे। फिर सिर को गरम पानी से धो लें। इस विधि को महीने में 3-5 बार यूज़ करें और दो मुंहे बालों से सदा के लिये छुटकारा पाएं।

6. एवोकाडो और अंडे की सफेदी
अंडे के सफेद हिस्से को अलग कर के उसमें 3 टीस्पून पिसा हुआ एवाकाडो मिक्स करें। इस मटीरियल को पूरे सिर पर लगाएं। फिर 30-35 मिनट तक लगा छोड दे। उसके बाद शैंपू से सिर को धो लें। इस विधि को तब तक करनी रहें जब तक कि बालों से दो मुंहे की समस्या ठीक ना हो जाए।

7. एवोकाडो और दूध
एक कटोरे में एवोकाडो ले कर मैश कर लें और उसमें 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। इस पेस्ट को अपने सिर पर लगाएं और 30 मिनट तक लगा छोड़ दें। बाद में सिर को गुनगुने पानी और शैंपू से धो लें। इसे महीने में दो बार यूज़ करें।



Click it and Unblock the Notifications
