Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
डैंड्रफ से छुटकारा पाएं मिनटों में, ट्राई करें चीनी का स्क्रब
मृत कोशिकाओं की वजह से डैंड्रफ और स्कैल्प पर फ्लेक्स की समस्या होती है। डैंड्रफ होने के पीछे स्कैल्प पर ज़रूरत से ज़्यादा तेल का निकलना भी हो सकता है। डैंड्रफ की वजह से स्कैल्प से जुड़ी दूसरी समस्या भी पैदा हो सकती है जैसे खुजली या फिर ब्लीडिंग। इस वजह से ये सामान्य सी दिखने वाली प्रॉब्लम ज़्यादा बुरा रूप न ले ले उससे पहले वक़्त पर इसे सुलझाने की ज़रूरत है। बालों से डैंड्रफ हटाने का सबसे अहम कदम है एक्सफोलिएशन। स्कैल्प से नियमित अंतराल पर डेड स्किन हटाने से डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
आज हम बात करेंगे की हर घर के किचन में मिलने वाली चीनी डैंड्रफ से निपटने में कैसे मदद कर सकती है। आइए जानते हैं की चीनी इस समस्या में कैसे इस्तेमाल की जा सकती है।

शुगर स्क्रब
आप इस स्क्रब का इस्तेमाल सिर से एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करने के लिए कर सकते हैं। आपको ये स्क्रब बनाने के लिए चीनी के साथ ओलिव ऑयल और चुटकी भर नमक मिलाना है। इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में हल्की उंगलियों से मसाज करें। एक घंटे के लिए उसे लगा रहने दें। फिर उसे सादे पानी से धो लें। ये स्क्रब स्कैल्प पर होने वाले रैशेज़ और डैंड्रफ से राहत देने में मदद करेगा। बेहतर परिणाम के लिए आप इस उपाय को हफ्ते में कम से कम एक बार इस्तेमाल करें।

शुगर और एलोवेरा
एलोवेरा अपने उपचार करने वाले गुण के लिए जाना जाता है और ये शुष्क स्कैल्प के अलावा डैंड्रफ से लड़ने में भी मदद करता है। एलोवेरा का एक ताज़ा पत्ता लें। उसके दोनों साइड से कांटे निकाल कर उसे छील लें। उसमें से सफेद जेल निकाल कर एक साफ़ कटोरी में रख लें। अब आप चीनी को अच्छे ढंग से ब्लेंड कर लें ताकि वो महीन पाउडर बन जाए। अब आप जेल में चीनी का पाउडर मिला कर सही ढंग से मिक्स कर लें। इसे अब अपने स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट रखने के बाद धो लें। ये मिश्रण आपके हेयर ग्रोथ के लिए भी बहुत बढ़िया है। आप दो हफ्ते में एक बार ये उपाय कर सकते हैं।

शुगर और शैम्पू
स्कैल्प से डेड स्किन हटाने के लिए और उसे स्वस्थ रखने के लिए एक्सफोलिएशन बहुत ज़रूरी है। ये विधि बहुत ही आसान है। आपको बस अपने रोज़ाना इस्तेमाल होने वाले शैम्पू में एक चम्मच चीनी मिक्स करना है। अब इस मिश्रण का इस्तेमाल अपने बालों को शैम्पू करने के लिए करें। सामान्य तरीके से ही बाल धो लें। आप हफ्ते में एक बार इसे दोहरा सकते हैं।

शुगर और एसेंशियल ऑयल
आप किसी भी एसेंशियल ऑयल में चीनी मिला कर घर पर ही स्क्रब तैयार कर सकते हैं। इसकी मदद से आपके स्कैल्प और बालों में खुशबु आएगी। आप इस स्क्रब को बनाने के लिए एक कटोरी में 8-10 चम्मच चीनी, 5 चम्मच ग्रेपसीड ऑयल, 3-4 बूंदे रोज़मेरी ऑयल और लेमन एसेंशियल ऑयल की डालें। सबको अच्छे से मिलाएं और सिर के स्कैल्प से लेकर बालों की टिप तक इसे लगाएं। कुछ मिनट तक मसाज करें और एक घंटे के लिए इसे छोड़ दें। बाद में सादे पानी से धो लें। अगर अच्छे परिणाम चाहते हैं तो हर 15 दिन में इसे दोहराएं।

ब्राउन शुगर और ओलिव ऑयल
अगर आप काफी लंबे वक़्त से इस समस्या से परेशान हैं तो ये उपाय अपना सकते हैं। इसके लिए आपको ज़रूरत है बस दो चम्मच ब्राउन शुगर और कुछ बूंदे ओलिव ऑयल की। लगभग दो चम्मच ओलिव ऑयल को आप हल्का गर्म कर लें। अब इसमें चीनी मिलाकर अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को कमरे के तापमान पर आने दें। इससे सिर की मालिश हल्के हाथों से करें। 30 से 45 मिनट इस मिश्रण को सिर पर लगा रहने दें और फिर सादे पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
