Latest Updates
-
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
छोटे बालों को स्टाइलिश और बाउंसी दिखाने के लिए ट्राई करें ये आसान टिप्स
हमारी खूबसूरती में हमारे बाल अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं बालों को खूबसूरत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए संपूर्ण स्वास्थ्य पर ध्यान देने की ज़रूरत है। कुछ लोगों को प्राकृतिक रूप से सुंदर और घने बाल मिलते हैं जबकि कुछ लोगों को अपने बालों को स्वस्थ और लंबा बनाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। खासकर उन लोगों को जिनके बाल छोटे होते हैं।
छोटे बालों में वॉल्यूम भी नहीं होता और वो फ्लैट नज़र आते हैं। ऐसे कुछ लोग होते हैं जिनके जन्म से ही बाल ऐसे होते हैं जबकि कुछ लोगों के बाल समय के साथ अपनी वॉल्यूम खो देते हैं और लंबाई में छोटे हो जाते हैं।

वजह चाहे कोई भी हो, सच तो यही है कि छोटे बालों की वजह से आपकी सुंदरता में कमी आ सकती है और इसकी वजह से आप नर्वस भी हो सकती हैं।
अगर आप भी बालों की ऐसी समस्या से परेशान हैं तो अब आपके लिए खुशखबरी है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपके बाल घने और लंबे बन सकते हैं।
लेकिन उससे पहले हम ये जान लेते हैं कि वो क्या कारण हैं जिनकी वजह से बाल अपनी प्राकृतिक घनिष्ठता खो देते हैं और उनकी लंबाई भी कम हो जाती है।
छोटे बालों का क्या कारण है
ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से बाल छोटे लगते हैं। कभी आनुवांशिक कारण, सेहत संबंधित समस्या तो कभी पर्यावरणीय कारण की वजह से बालों की सेहत पर बहुत असर पड़ता है और बाल अपना नैचुरल वॉल्यूम खो देते हैं। इसके अलावा और भी कई कारण हैं जो बालों को पतला और छोटा बना देते हैं।
असंतुलित आहार, अस्वस्थ जीवनशैली जैसे कि धूम्रपान और शराब पीना, बालों की देखभाल ना करना, रसायनों का बहुत ज़्यादा प्रयोग करना और हीट स्टाइलिंग टूल्स इस्तेमाल करना आदि। इन वजहों से बालों की समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं।
ये सभी वो कारण हैं जो बालों के प्राकृतिक घनत्व पर असर डालते हैं। अपनी जीवनशैली और हेयर केयर रूटीन में कुछ बदलाव करके आप आसानी से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा इन स्टाइलिंग टिप्स की मदद से भी आपको छोटे बालों की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
छोटे बालों के लिए हेयर टिप्स
हेयर कट करवाएं
छोटे बालों को बाउंसी लुक देने का सबसे आसान और बढ़िया तरीका है हेयर कट। किसी अच्छे स्टाइलिस्ट से बालों को लेयर्स में कटवाएं। कोई ऐसा हेयरस्टाइल चुनें जिसमें बाल सुंदर और घने दिखें। बाल चाहे छोटे हों या लंबे, अच्छे हेयर कट की वजह से आपका लुक सुंदर लगता है।
बालों में पार्टिशन करना है बहुत ज़रूरी
कुछ सिंपल चीज़ें करके जैसे कि बालों में पार्टिशन करके भी आप बालों के लुक को बदल सकते हैं। इससे आपके बाल घने और बाउंसी दिखेंगे। बीच की मांग निकालने से बाल ज़्यादा पतले दिखते हैं इसलिए बीच की मांग निकालने की बजाय साइड मांग निकालें। इससे बाल बाउंसी दिखते हैं।
माथे को ढकें
छोटे बालों की वजह से आपका माथा बड़ा दिख सकता है। इससे आपके चेहरे का आकार और लुक दोनों बिगड़ सकते हैं। इससे बचने के लिए बेहतर होगा कि आप कोई ऐसा हेयरस्टाइल चुनें जिससे माथा कवर रहे। इससे ना केवल आपके बाल घने लगेंगे बल्कि आप अपनी उम्र से कम भी दिखेंगी।
स्टाइलिंग है सबसे ज़रूरी
इस बात में कोई शक नहीं है कि छोटे बालों की वजह से पूरा लुक बर्बाद हो जाता है। बालों में वॉल्यूम ना हो तो बाल अनहेल्दी लगने लगते हैं। हालांकि, थोड़ी-बहुत स्टाइलिंग से ही आप अपने बालों को सुंदर बना सकती हैं। स्टाइलिंग प्रॉडक्ट्स जैसे कि वॉल्यूम बूस्टिंग हेयर स्प्रे से अपने बालों को वॉल्यूम दें और स्टाइल करें।
बालों की लंबाई पर नज़र रखें
इस बात का ध्यान ज़रूर रखें कि आपके बालों की लंबाई सही हो। अपने बालों की सही लंबाई जानने के लिए किसी हेयर स्टाइलिस्ट की मदद ले सकती हैं। वो आपके चेहरे के आकार और लंबाई के अनुसार आपको बताएंगे कि आपको शोल्डर लैंथ कट करवाना चाहिए या नेक लैंथ तक। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपके बालों की असल लंबाई क्या है। अपने छोटे बालों को स्टाइलिश और सुंदर दिखाने के लिए आप इन टिप्स की मदद ले सकती हैं।
बालों को सुंदर और बाउंसी दिखाने में ये टिप्स आपके बहुत काम आएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
