Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
एक नहीं कई बार पोनीटेल हेयरस्टाइल में अपना स्वैग दिखा चुकी हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट
पोनीटेल एक ऐसा हेयरस्टाइल है, जिसे आमतौर पर केजुअल्स में बनाया जाता है। लेकिन अगर आप चाहें तो इस हेयरस्टाइल को पार्टी या फंक्शन में भी बेहद आसानी बनाया जा सकता है। अमूमन जब किसी पार्टी में जाना होता है तो लड़कियां आउटफिट तो सलेक्ट कर लेती हैं लेकिन हेयरस्टाइल को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहती हैं। भले ही आपको तरह-तरह के हेयरस्टाइल बनाना ना आता हो, लेकिन फिर भी आप पोनीटेल हेयरस्टाइल बनाकर बेहद स्टाइलिश नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी एक नहीं, बल्कि कई बार पोनीटेल हेयरस्टाइल में नजर आ चुकी हैं और उनका हर लुक यह साबित करता है कि पोनीटेल हेयरस्टाइल सिर्फ केजुअल्स के लिए नहीं है। अगर आप चाहें तो इसे पार्टी में कैरी करके भी आप स्टाइलिश दिख सकती हैं। तो चलिए देखते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के पोनीटेल हेयरस्टाइल्स-

मैसी पोनीटेल लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने यह पोनीटेल लुक खुद एक वेडिंग फंक्शन में कैरी किया था। ब्लू कलर के लहंगे के साथ आलिया ने मैसी पोनीटेल हेयरस्टाइल बनाया। इसके लिए उन्होंने बालों को हल्का वेव्स लुक दिया व हेड एरिया पर मैसी लुक क्रिएट किया। हेयरस्टाइल में मैसी लुक काफी पसंद किया जाता है। लेकिन आलिया ने ब्रेड की जगह पोनीटेल हेयरस्टाइल में इसे चुना। अपने इस हेयरस्टाइल को आलिया ने मांगटीके की मदद से एसेसराइज किया।

वेव्स पोनीटेल लुक
अगर आप किसी ऑफिस फंक्शन में पोनीटेल हेयरस्टाइल बनाना चाहती हैं और साथ ही साथ बालों में एक वॉल्यूम भी एड करना चाहती हैं तो ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की तरह वेव्स पोनीटेल लुक बना सकती हैं। इसके लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करके सेंटर पार्टिं करें। अब बालों को आयरन की मदद से वेव्स लुक दें। आखिरी में आप लो पोनीटेल बना सकती हैं। यह बेहद ही एलीगेंट और स्टाइलिश हेयरस्टाइल है।

पोनीटेल विद आउट पार्टिंग लुक
पोनीटेल हेयरस्टाइल की एक खास बात यह है कि आप इसे कई तरीकों से बना सकती हैं। अगर आप चाहें तो बालों की पार्टिंग करें या फिर नहीं, यह आप पर है। इस लुक में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी बालों की पार्टिंग किए बिना पोनीटेल लुक क्रिएट किया है, जो बेहद ही ब्यूटीफुल लग रहा है।
आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पोनीटेल हेयरस्टाइल कैसा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
