Latest Updates
-
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी
घने और मुलायम बालों के लिए यूज करें बेसन का हेयर पैक
बेसन स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। बेसन का यूज स्किन केयर के लिए किया जाता है। ग्लोइंग स्किन के लिए महिलाएं बेसन के पैक का यूज करती हैं। लेकिन बेसन का इस्तेमाल बालों के लिए भी होता है।

बेसन बालों की कई तरह की परेशानी को दूर करता है। बाल झड़ना, रुसी और खुजली जैसी परेशानी को दूर करता है। चलिए जानते हैं बेसन का यूज करने तरीका और फायदे।

बालों के लिए बेसन के फायदे
बेसन बालों की डीप कंडीशनिंग करता है। जिससे आपके बाल मुलायम और चमकदार हो जाते हैं। बेसन का इस्तेमाल आप बालों में कई तरह से कर सकते हैं। बेसन आपके बालों की जड़ों में को मजबूत करता है। बेसन बालों के बढ़ने के लिए काफी लाभकारी है। बेसन का इस्तेमाल करने से आपके बाल घने और सुंदर हो जाते है। बेसन के इस्तेमाल से बाल लंबे और घने हो जाते हैं। बालों में से खुजली की परेशानी भी दूर हो जाती हैं।

बालों के लिए होममेड बेसन हेयर पैक
1 कप बेसन लें। 1 चम्मच बादाम पाउडर लें, 1 विटामिन ई कैप्सूल, 1 चम्मच जैतून का तेल। सबसे पहले एक बाउल में बादाम का पाउडर लें, जैतून का तेल, बेसन और विटामिन ई कैप्सूल। अब एक चम्मच में इन सबको मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं। जब पेस्ट सूख जाए उसके बाद ठंडे पानी से धो लें। इस पैक को हफ्ते में दो बार जरुर लगाएं।

रुसी के लिए बेसन हेयर पैक
6 चम्मच बेस और पानी लें। एक कटोरी में बेसन और पानी मिलाएं। पेस्ट गाढ़ा हो जाएं। इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं 10 मिनट बाद अपने बाल धो लें। हफ्ते में 2 बार इस पैक को बाल में जरुर लगाएं।

ड्राई हेयर के लिए बेसन हेयर पैक
बालों को मुलायम बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन लें, 2 चम्मच शहद, 1 चम्मच नारियल तेल और पानी लें। एक कटोरी में बेसन, शहद, नारियल तेल और पानी को मिला लें। बालों की जड़ो में बेसन का पेस्ट लगा लें। 10 मिनट बाद अपने बाल धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार लगा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
