Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
मुलायम और घने बालों के लिए लगाएं अंडे के छिलके का हेयर मास्क , जानें हेयर मास्क बनाने का तरीका
घने और खूबसूरत बाल हर महिला की चाहत होती है घने और खूबसूरत बालों के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती है। घने और मुलायम बालों के लिए महिलाएं बालों में अंडा तो कभी दही का इस्तेमाल करती है। महिलाएं मुलायम और सॉफ्ट बालों के लिए अंडे का इस्तेमाल करती है। अंडो में प्रोटीन पाया जाता है जो कि बालों को ग्रोथ को अच्छा करता है साथ ही बालों को हेल्दी बनाने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते है अंडे के साथ साथ अंडे के छिलके भी काफी फायदेमंद होते है। अंडे के छिलके का इस्तेमाल कर बालो की ग्रोथ को बढ़ाया जा सकता है। अंडे के छिलके बालों को पोषण देने काम करते है। चलिए जानते हैं अंडे के छिलके के फायदे और इंस्तेमाल करने का सही तरीका।

ड्राई और रफ बालों के लिए अंडे के छिलके
ड्राई और रफ बालों के लिए सबसे पहले अंडे के छिलके का पाउडर और दही लें। एक बाउल में दो चम्मच अंडे के छिलके का पाउडर और दो चम्मच दही मिलाकर अच्छा सा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को स्कैल्प में लगाएं। 30 मिनट बाद शैंपू से अपने बाल धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार इस पेस्ट का इस्तेमाल करें। आपके बाल सॉफ्ट और मुलायम हो जाएंगे। इस पेस्ट को लगाने से आपके बाल घने और शाइनी हो जाएंगे।

ऑयली बालों के लिए हेयर मास्क
ऑयली बालों के लिए ये हेयर मास्क काफी फायदेमंद है। ज्यादा ऑयल की वजह से जड़े कमजोर होकर टूटने लगती है। ऐसे में अंडे का हेयर मास्क लगाकर बालों से एक्स्ट्रा ऑयल को कम किया जा सकता है। जिससे बालों का टूटना और गिरना बंद हो जाएंगे। मास्क बनाने के लिए दो चम्मच अंडे के छिलके का पाउडर और अंडे का सफेद वाला हिस्सा लें। एक बाउल में दो चम्मच अंडे के छिलके का पाउडर लें और इस पाउडर में अंडे का सफेद वाला हिस्सा मिलाएं। पेस्ट तैयार होने के बाद इसे स्कैल्प में लगाएं। 30 मिनट बाद शैंपू से अपने बाल धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
