Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
नीम हेयर थेरेपी से पाएं सिर में होने वाली खुजली से छुटकारा, झड़ते बालों के लिए भी है फायदेमंद

नीम औषधीय पौधे के रूप में काफी मशहूर है। किसी भी तरह के घाव से लेकर बड़ी सी बड़ी बीमारी में नीम का इलाज के लिए दवाई के रूप में इ्स्तेमाल होता है। नीम के पत्तों से लेकर इसका जड़ हर चीज का दवाई के रूप में इस्तेमाल होता है। नीम के पत्तों और इसके अर्क का आमतौर पर उनके एंटीसेप्टिक, एंटीऑक्सिडेंट और बीमारी को ठीक करने के लिए यूज किया जाता है। नीम आपकी स्कीन और बालों से जुड़ी कई तरह की समस्या से छुटकारा दिलान में भी मदद करता है। नीम की हरी पत्तियों में बहुत सी सामग्री मिली होती हैं, जो आपके बालों के लिए काफी लाभदायक है। आज कल के मौसम में बाल टूटने और सिर में खुजली की समस्या आम हो गई है। सभी लोग इस परेशानी से जुझ रहे हैं। लेकिन आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको नीम हेयर थेरेपी का एक अलग तरीका बताने जा रहे है, जिसे अपना कर आप सिर में होने वाली खुजली और टूटते बालों से छुटकारा पा सकते हैं।

ऐसे करें नीम हेयर थेरेपी
- सबसे पहले नीम की हरी पत्तियों को अच्छे से धो लें।
- अब इसे एक कॉटन के कपड़े में लपेट कर बांध दें।
- इसके बाद एक बड़े बर्तन में पानी भरकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दें, और इस पानी के बर्तन में नीम की पत्तियों का बना गट्ठर भी डाल दें।
- 15 मिनट तक गैस पर पानी को अच्छे से उबलने दें। जब तक नीम के औषधीय गुण इसमें पूरी तरह मिल ना जाएं।
- अब इस पानी को ठंडा होने दें। और एक बड़ी थाली या किसी छोटे टब में इस पानी को रख लें।
- थोड़ी ऊंची जगह पर सीधा लेट जाएं, और अपने बालों को नीम के पानी में 15 मिनट के लिए डालकर छोड़ दें।
- 15 मिनट के बाद अपने बालों को साफ पानी से धो लें। इससे आपको टूटते बालों और सिर में होने वाली खुजली से छूटकारा मिलेगा।
नीम के अन्य फायदे
- नीम के पत्तों के रस को 1 महीने तक रोज दांतों और मसूड़ों पर लगाने से प्लाक बनना कम हो जाता है। ये आपके मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को भी कम करने में मदद करता है।
- नीम हमारे लीवर और किडनी को हेल्दी रखने में काफी मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण मौजूद होते हैं। जो लीवर और किडनी को स्वास्थ्य रखते हैं।
- नीम का कैंसर की दवा, पेन किलर और एंटीसाइकोटिक्स जैसी दवाइयों में यूज किया जाता है।
- नीम में मौजूदा पोषक तत्व आपके खून को साफ करता है। इसके कारण आपको स्किन से संबंधित परेशानियां नहीं होती।
- ऑयली स्किन से छूटकारा पाने में नीम का पानी काफी लाभकारी होता है। नीम का पीने से स्किन पर आने वाले ऑयल से छूटकारा मिलता है।
लेकिन किसी भी तरह की थेरेपी से पहले एक बार अपने डॉक्टर या हेयर एक्सपर्ट्स से जरूर सलाह ले लें।



Click it and Unblock the Notifications
