Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
इस वेडिंग सीजन, ऐसा हो दूल्हे का हेयर केयर
चाहे लड़कियां हो या फिर लड़के, हेयर लुक सभी के लिए जरूरी हो गया है। ऐसे में बात अगर खुद की शादी की हो तो लड़के भी इन दिनों हेयर केयर से जुड़ी हर टिप और ट्रेंड को फॉलो करते हैं। ताकि वेडिंग सीजन में बाल चमकीले, काले और घने बने रहें। वैसे बालों की केयर सिर्फ शादी के दौरान ही नहीं, बल्कि डेली रूटीन में करनी चाहिए जैसे सही खाना, सही मात्रा में पानी और बालों का सही तरीके से ध्यान रखना। बाल अंदर से ही मजबूत और स्वस्थ होंगे तो बाहर भी चमकीले दिखेंगे। साथ ही आप किसी भी तरह का हेयर स्टाइल और कलर से एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। आज हम दूल्हों के लिए कुछ ऐसे खास हेयर केयर टिप्स लाए हैं, जिन्हें अपनाकर इस वेडिंग सीजन में बालों को हेल्दी बना सकेंगे।

करें तेल मालिश
सही टाइम गैप पर ऑइलिंग करना बहुत जरूरी है। ऐसा करने से बालों की सही ग्रोथ होने के साथ ही डैंड्रफ भी नहीं होता है। साथ ही स्कैल्प भी ड्राई नहीं होती और स्टाइलिंग के दौरान हुए नुकसान की भी भरपाई हो जाती है। इसके अलावा रक्त प्रवाह भी सही बना रहता और जड़ें भी मजबूत होती हैं।

डाइटिंग से बचें
फिट सभी को दिखना है, ताकि वह हर इवेंट में बेहतर दिखे। जिसके लिए इन दिनों डाइटिंग बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। हालांकि इन सभी तरह की डाइट्स को किसी प्रोफेशनल की देखरेख में ही पूरा करना चाहिए। क्रेश डाइटिंग और अचानक हुए वेटलॉस की वजह से आप सिर्फ बाहरी तौर पर ही फिट दिखेंगे लेकिन इससे बालों को बहुत नुकसान पहुंचता है। डाइटिंग के चक्कर में बहुत सी हेल्दी चीजों से भी आप परहेज करने लगते हैं इसलिए किसी प्रोफेशनल की देखरेख में ही डाइट फोलों करें ताकि आपके बालों को कोई नुकसान न हों।

ट्रेवलिंग में रखें खास ख्याल
स्वीमिंग करते समय वॉटर कैप लगाना ना भूलें। पूल के पानी में क्लोरीन होता है, जिसके चलते आपके बाल रूखें और बेजान हो सकते हैं। साथ ही जब आप धूप में हों तो कोशिश करें कि बालों को कवर करें, क्योंकि हीट से बाल फ्रीजी होने लगते हैं। इतना ही नहीं हेलमेट यूज करते वक्त भी बालों को पहले कवर कर लें, ताकि आपके बाल ज्यादा बिगड़े नहीं और इससे आपके बाल पसीने और गंदगी से भी बच जाते है।

हेयर स्टाइलिंग से बचें
ऐसी सलाह दी जाती है कि शादी के नजदीक बालों में किसी भी तरह की स्टाइलिंग और कलर से बचें। परमानेंट हेयर कलर से बालों का सल्फर बॉन्ड टूटता है और बाल बहुत जल्दी ड्राय और रफ होने लगते हैं। इसी के साथ किसी तरह का हेयर जैल, वैक्स और क्रीम का इस्तेमाल भी न करें क्योंकि इनमें मौजूद हानिकारक केमिकल बालों को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। हालांकि इन सभी के इस्तेमाल से आपको आपका मनचाहा लुक पल भर के लिए मिल जाएगा, लेकिन लम्बे समय के लिए बालों को बहुत नुकसान होगा।

पहले ही प्रोफेशनल की मदद लें
शादी हो या डेली रूटीन सभी डैंड्रफ से तौबा करते हैं। लेकिन अगर आपको डैंड्रफ है तो जरूरी है कि इसकी जांच करें, इसे बढ़ने से पहले ही रोक लें। यह सही समय पर ठीक नहीं किया गया तो आगे जाकर इससे छुटकारा पाना और मुश्किल हो जाता है। इसके लिए आप चाहें तो माइल्ड एंटी डैंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल करें, लेकिन डैंड्रफ बार बार आ रहा है तो आपको किसी त्रिचोलॉजिस्ट (बालों का एक्सपर्ट) से मिलकर इलाज करवाना चाहिए। ताकि वह आपकी जरूरत के मुताबिक सही शैम्पू और तेल की सलहा दे सकें।



Click it and Unblock the Notifications
